Posts

Showing posts from August, 2025
Image
  कृषि विश्वविद्यालय में छात्रों के व्यक्तित्व विकास एवं तनाव से मुक्ति पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन। मेरठ/मोदीपुरम (ओमपाल सिंह ठाकुर) जिला मेरठ में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज कुलपति प्रोफेसर के.के. सिंह के दिशा निर्देशन में कॉलेज आफ वेटरनरी साइंस के सभागार में छात्रों के व्यक्तित्व विकास एवं तनाव से मुकित विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि कुलसचिव डॉक्टर रामजी सिंह तथा मोटिवेशनल स्पीकर लोकमान सिंह एवं आईआईटी जोधपुर के प्रोफेसर पुनीत गर्ग द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुछ सचिव ने कहा कि समाज में बच्चों के विकास में प्रथम भूमिका उसकी मां की होती है छात्रों को भविष्य निर्माण हेतु सजग होकर प्रियतन करने पर बल दिया उन्होंने छात्रों को अनुशासित तरीके से सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ाने हेतु छात्रों को प्रेरित किया। आईआईटी जोधपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी डॉक्टर पुनीत गर्ग ने छात्रों को पर्ची बनाने के तरीके तथा साक्षात्कार के समय पर्ची को कैसे उच्च कोटि ...

पंचायत में महिला का अनोखा का प्रस्ताव, बोली 15 दिन पति तो 15 दिन रहूंगी प्रेमी के साथ। पिछले एक साल में 10 बार भाग चुकी है विवाहिता।

Image
  पंचायत में महिला का अनोखा का प्रस्ताव, बोली 15 दिन पति तो 15 दिन रहूंगी प्रेमी के साथ। पिछले एक साल में 10 बार भाग चुकी है विवाहिता। मुरादाबाद /रामपुर। ये  इश्क नहीं आसां, बस इतना समझ लीजे, इक आग का दरिया है और डूबकर जाना है। जिगर मुरादाबादी ने इन लाइनों को लिखते वक्त सोचा भी नहीं होगा कि महज शेर नहीं बल्कि हर दौर में ये लाइने पूरा प्रेम ग्रंथ साबित होंगी। इन पंक्तियों को आत्मसात करने वाले प्रेम योद्धाओं को जितनी बार मौका मिलेगा वो आग के इस दरिया में डुबकी लगाएंगे। रामपुर में आशिक मिजाज एक महिला ने जो किया उससे तो यहीं साबित होता है। दसवीं बार अपने प्रेमी के साथ भागी महिला को पकड़ने के बाद जब पंचायत के सामने पेश किया गया तो अपना प्यार तक बांटने को तैयार हो गई। महिला ने पंचों के सामने प्रस्ताव रखा कि जब आप लोग पति के साथ रहने दबाव बना ही रहें तो एक शर्त हमारी भी सुन लीजिए। प्रेमी को तो छोड़ना मुमकिन नहीं, लिहाजा मुझे इजाजत दी जाए कि मैं 15 दिन प्रेमी और 15 दिन पति के साथ रह सकूं। महिला की ये बात सुनकर पंचों के भी होश उड़ गए। अब शादी शुदा आशिक मिजाज महिला का ये प्रस्ताव पूरे इ...

स्कूल के बच्चों से भरी इको व ब्लैनो की जोर दार टक्कर आठ बच्चे घायल।

Image
  स्कूल के बच्चों से भरी इको व ब्लैनो की जोर दार टक्कर आठ बच्चे घायल। मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर) मेरठ में डग्गामार वाहनों की मेहरबानी से आये दिन हादसे होते रहते हैं। डग्गामार वाहन सडक पर चलने वाले लोगों के लिए यमराज के दूत साबित हो रहे है। पुलिस प्रशासन व स्कूल प्रबंधक बने मुकदर्शक। केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइन स्कूल से छुट्टी के बाद इको कार नं UP-15 CP-5980 में बच्चे भर कर बच्चों को घर छोड़ने जा रहा था, नशे में धूत इको ड्राइवर ने तेज रफ्तार के साथ शिवाजी चौक की ओर से आ रही ब्लैनो कार नं UP-12 BM-8657 जोकि तेज रफ्तार से आ रही थी दोनों की हुई भिड़ंत। भिडंत  इतनी जबरदस्त थी कि ब्लैनो कार के बैलून खुल गये और इको कार ब्लैनो कार के उपर से उड़ कर नाले की पुलिया की बनी दीवार में जा लगी और इको में सवार स्कूली बच्चे नाले में जा गिरे, जिसमें 8 बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर थाना लालकुर्ती पुलिस व थाना सदर बाजार पुलिस और पुलिस अधिकारी गण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में नाले में गिरे बच्चों को बाहर निकाला गया और घायल बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां बच्चों का इलाज चल रहा है। घायल...

थाना नौचंदी पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में सोहराब बस स्टैंड के पास घटित लूट की घटना का सफल अनावरण,

Image
  थाना नौचंदी पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में सोहराब बस स्टैंड के पास घटित लूट की घटना का सफल अनावरण, पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात ईरानी गिरोह के 03 शातिर अन्तर्राज्यीय अपराधी गिरफ्तार, कब्जे से लूटे गये पीली धातू के आभूषण कुल वजन करीब-304 ग्राम तथा 50 हजार रुपये नकद, अवैध असलाह कारतूस व घटना में प्रयुक्त 02 बाइक बरामद। मेरठ (शैलेन्द्र सिंह) वादी दिलावर हुसैन (कारीगर) पुत्र इमाम अली निवासी घंटाघर के पास जनपद मेरठ आभूषण तैयार करने का कार्य करता है। दिनांक 12 अगस्त 2025 को अपने साथी राजेश मलिक (कारीगर) पुत्र कृष्णलाल मलिक निवासी 1191 शास्त्रीनगर एल ब्लॉक थाना नौचंदी मेरठ के साथ चांदपुर (बिजनौर) से दीपू ज्वैलर्स के यहां से पुराने सोने के आभूषण स्कूटी से लेकर मेरठ आया था, राजेश ने दिलावर को रोडवेज बस स्टैंड सोहराब गेट पर उतार दिया था। बस स्टैण्ड पर वादी दिलावर के पास पहले एक व्यक्ति आया, उसके बाद दूसरा व्यक्ति आया। दोनों व्यक्ति दिलावर को अपनी बातों में उलझाकर वादी से बैग लूटकर मोटर साइकिल से भाग गये थे जिसमें वादी द्वारा लगभग 50 लाख रुपये के आभूषण लूटे जाने के सम्बन्ध में थाना ...

थाना लालकुर्ती पुलिस द्वारा कुण्डल लूट की घटना करने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल कर किया गिरफ्तार, कब्जे से लूटा गया कुण्डल, 4500/- रू0, एक अवैध तमन्चा मय खोखा व जिन्दा कारतूस बरामद।

Image
  थाना लालकुर्ती पुलिस द्वारा कुण्डल लूट की घटना करने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल कर किया गिरफ्तार, कब्जे से लूटा गया कुण्डल, 4500/- रू0, एक अवैध तमन्चा मय खोखा व जिन्दा कारतूस बरामद।  मेरठ (शैलेन्द्र सिंह) जिला मेरठ के थाना लालकुर्ती पुलिस जीरो माईल चौराहे पर चैकिंग कर रही थी जभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली की कुण्डल लूटने वाला नवेद चाय की दुकान पर बैठा है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस चाय की दुकान पर पहुंची तो बदमाश ने अपने आप को घिरता देख पुलिस को देखते ही जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया, तब पुलिस ने आत्मरक्षा करते हुए दाहिने पैर में गोली मार दी, गोली लगने से घायल अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिसने अपना नाम नवेद उर्फ बबलू पुत्र मौहम्मद शबी नि. म.न. 10/11 गली नं. 29 जाकिर कालोनी थाना लोहियानगर मेरठ बताया, जिसके कब्जे से 01 अदद तमंचा नाजायज 315 बोर, एक अदद जिन्दा व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर व थाना लालकुर्ती पर पंजीकृत मु.अ.सं. 120/2025 धारा 304(2) बीएनएस से सम्बन्धित एक अदद कुंडल तथा थाना लोहियानगर की घटना में लूटी गयी का...

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में ऑल इंडिया मीडिया क्लब द्वारा विशाल पत्रकार तिरंगा बाइक यात्रा का आयोजन।

Image
  स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में ऑल इंडिया मीडिया क्लब द्वारा विशाल पत्रकार तिरंगा बाइक यात्रा का आयोजन। मेरठ।‌ हमारे देश में अंग्रेजों से मुक्त हो कर भी अंग्रेजों के गुलाम थे क्योंकि हम अंग्रेजों के द्वारा बनाए गए कानून को ही मानते आ रहे थे लेकिन अब से 79 वर्ष पूर्व अपने भारत देश का बनाया हुआ कानून देश में लागू हुआ तब से इस दिन को हम सब स्वतंत्रता दिवस के रूप में मानते हैं। 79वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आज रविवार को आल इंडिया मीडिया क्लब ने 15 अगस्त के उपलक्ष में पत्रकारों को एक जुटता बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हुए विशाल पत्रकार तिरंगा बाइक यात्रा का आयोजन किया जो जीरो माइल शिवाजी चौक से आरंभ कर भारत माता चौक, महाराणा प्रताप चौक, ईवीज चौराहा, इंदिरा चौक से निकलते हुए सूरजकुंड स्पोर्ट्स मार्केट से सर्किट हाउस पर‌ जाकर संपन्न की। इस अवसर पर सर्वप्रथम उपस्थित सभी सम्मानित साथियों ने मिलकर राष्ट्रीयगान किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नया सवेरा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकित शर्मा, मेरठ प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवि शर्मा व वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चन्द्रा जी के द्वारा हर...
Image
  रक्षाबंधन के अवसर पर माताओं-बहनों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा तौफा, UPSRTC की बसों व नगरीय बस सेवा रहेगी निःशुल्क।  उत्तर प्रदेश/मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माताओं बहनों के दिया रक्षाबंधन का तौफा। हर वर्ष की भांति इस बार भी रक्षाबंधन के अवसर पर आगामी 08 अगस्त की सुबह 06 बजे से 10 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक UPSRTC की बसों व नगरीय बस सेवा की सभी बसों में माताए-बहनें निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। रक्षाबंधन के अवसर पर उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में बसें चलाने का दिया आदेश और साथ ही नगरीय क्षेत्रों में कहीं भी ट्रैफिक जाम की स्थिति न होने के लिए राजमार्गों व अन्य मार्गों पर पेट्रोलिंग करने का दिया आदेश।
Image
  आई.आई.एफ.एस.आर. लेडीज क्लब मोदीपुरम द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन।  मोदीपुरम ( ओमपाल सिंह ठाकुर) आई.आई.एफ.एस.आर. लेडीज क्लब मोदीपुरम द्वारा हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने कैई गेम्स खेले और संस्कृतक कार्यक्रम का आयोजन कर सभी लोग थिरकने लगे। इस मौके पर अध्यक्ष रश्मि तिवारी, अनीता, प्रतिमा, रूपा, नासिरा, हिमांशु, अंजू, निशा, दीपशिखा, परवीन , हेमलता, के साथ अन्य महिलाएं उपस्थिति रही।
Image
 अलवर...(चित्रा मुद्गल)....सभी TV Channels, Newspapers आम जनता को खास बना ने में लगे है....American policy, Trump की Tarrif नीति, Russia की नीति, चुनाव प्रक्रिया, किसी भी पत्नि ने अपने पति को छोड़ दिया, मार दिया या प्रेमी के साथ भाग गई फिर तो सामाजिक मुद्दा हो गया, परिवार से अधिक दिलचस्पी TV channel वालो की होगी, बिक गए सब. SSC CGL की परीक्षा में क्या हुआ य़ह YouTube, Instagram पर ही पता लगेगा जबकि लाखो परीक्षार्थी, उनके घर वाले, कोचिंग, teachers सभी अवगत है पर यह आम चर्चा का विषय नहीं बन जाए, सरकार की नाकामी ना पता लगे...ऐसी ख़बरें National Channels पर नहीं आती  संक्षेप में.....इस साल SSC CGL का exam Ediquity company ने conduct करवाया जबकि सालों से TCS करवाती थी l Exam centre घर से हज़ारों मील दूर दिया, राजस्थान के candidate को अंडमान निकोबार, UP के candidate को कर्नाटक....आदि. Centre पर कहीं भैंस का तबला था, कहीं बारात का नजारा. Computer, Mouse आदि काम नहीं कर ...

भारत विकास परिषद अभिनव (विकास रत्न) शाखा द्वारा "तीज का कार्यक्रम" आयोजन।

Image
  भारत विकास परिषद अभिनव (विकास रत्न) शाखा द्वारा "तीज का कार्यक्रम" आयोजन। मेरठ (विजय शर्मा) मेरठ में भारत विकास परिषद अभिनव (विकास रत्न) शाखा द्वारा "तीज का कार्यक्रम" आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्रीमति सोनिया कश्यप, अंशु गोयल, करुणा गुप्ता, आशा शर्मा, डॉ. अलका गुप्ता, हिमा गौड़ कौशिक द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तत्पश्चात बच्चों द्वारा शिव स्तुति से कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारम्भ हुप्रारंभ हुई। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा दी गई सुन्दर प्रस्तुतियों से सभी मंत्रमुग्ध हो गए। एड. राजीव कौशिक ने कान्हा की लीला का वर्णन करते हुए रसखान के रूप मे सभी दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर शाखा के सभी सदस्यों ने भी विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में उत्साह से भाग लिया, जिसमें एकल नृत्य, गेम्स, क्विज, प्रश्नोत्तरी आदि अनेक गतिविधियों में आनंद से ओतप्रोत हुए।कार्यक्रम में श्रावण की मल्हार व गीतों तथा सामूहिक नृत्य एवं प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया।सभी महिला सदस्यों के बीच हुई प्रतियोगिता में तीज महारानी श्रीमति शिक्षा तंवर, तीज मयूरी श्रीमति ...