भारत विकास परिषद अभिनव (विकास रत्न) शाखा द्वारा "तीज का कार्यक्रम" आयोजन।

 भारत विकास परिषद अभिनव (विकास रत्न) शाखा द्वारा "तीज का कार्यक्रम" आयोजन।


मेरठ
(विजय शर्मा) मेरठ में भारत विकास परिषद अभिनव (विकास रत्न) शाखा द्वारा "तीज का कार्यक्रम" आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्रीमति सोनिया कश्यप, अंशु गोयल, करुणा गुप्ता, आशा शर्मा, डॉ. अलका गुप्ता, हिमा गौड़ कौशिक द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तत्पश्चात बच्चों द्वारा शिव स्तुति से कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारम्भ हुप्रारंभ हुई। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा दी गई सुन्दर प्रस्तुतियों से सभी मंत्रमुग्ध हो गए। एड. राजीव कौशिक ने कान्हा की लीला का वर्णन करते हुए रसखान के रूप मे सभी दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर शाखा के सभी सदस्यों ने भी विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में उत्साह से भाग लिया, जिसमें एकल नृत्य, गेम्स, क्विज, प्रश्नोत्तरी आदि अनेक गतिविधियों में आनंद से ओतप्रोत हुए।कार्यक्रम में श्रावण की मल्हार व गीतों तथा सामूहिक नृत्य एवं प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया।सभी महिला सदस्यों के बीच हुई प्रतियोगिता में तीज महारानी श्रीमति शिक्षा तंवर, तीज मयूरी श्रीमति श्रेष्ठा व तीज सुन्दरी श्रीमति शशिबाला शर्मा रहीं, थाल सज्जा प्रतियोगिता में श्रीमति अर्चना श्रीवास्तव प्रथम रहीं। प्रतियोगिता का निर्णय श्रीमति करुणा गुप्ता ने किया। संचालन कल्पना सोलंकी ने भावपूर्ण कविताओं के माध्यम से सभी श्रोताओं को बांधते हुए बहुत सुंदर तरीके से किया। 


शाखा के संस्थापक अध्यक्ष इं. बी. डी. शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंजुल आर्य, रेखा रस्तोगी, मंजू त्यागी, शिक्षा तंवर, डॉ. ज्योत्स्ना वत्स, शशि खन्ना, शशिबाला शर्मा, निमिषा, दीपा शर्मा, वंदना, दीक्षा, दुलीचंद उपाध्याय, के. पी. उपाध्याय, डी. के. त्यागी, वी. के. विरमानी, मनोज अग्निहोत्री, ओ. पी. शर्मा, वी. के. खन्ना, डॉ. एस. के. तंवर, लोकेश मोहन शर्मा आदि गरिमामय लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

🚦 कांवड़ यात्रा 2025 की ड्यूटी में उत्कृष्टता व सतर्कता पर यातायात कर्मी को किया गया पुरस्कृत।

युवा एकता सेवा समिति संगठन के द्वारा हरियाली तीज महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में ऑल इंडिया मीडिया क्लब द्वारा विशाल पत्रकार तिरंगा बाइक यात्रा का आयोजन।