मेरठ में फर्जी पुलिस चौकी चलाने वाले 2 आरोपी गिरफतार। युवती से न्यूड वीडियो कॉल कराकर लोगों को फंसाते और दरोगा बनकर रुपए एठते। (ओमपाल सिंह ठाकुर)
मेरठ में फर्जी पुलिस चौकी चलाने वाले 2 आरोपी गिरफतार। युवती से न्यूड वीडियो कॉल कराकर लोगों को फंसाते और दरोगा बनकर रुपए एठते।
मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर) उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में फर्जी पुलिस चौकी चलाकर लोगों को ब्लैकमेल कर लोगों से पैसे वसूलने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। आरोपी पहले युवती से न्यूड वीडियो कॉल कराके लोगों को जाल में फंसाते थे इसके बाद उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देते थे फिर फर्जी पुलिस चौकी में बुलाकर उनसे रुपए वसूलते थे। एक युवक की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार रात छापेमारी कर कमरे में पूरी फर्जी पुलिस चौकी का सेटअप पकड़ा। अब फर्जी पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की पुलिस जांच कर रही है। ब्रह्मपुरी थाने में 29 जुलाई को एक युवक द्वारा शिकायत की गई कि टीपी नगर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों द्वारा मुझे ब्लैकमेल किया जा रहा हैं दरोगा और सिपाही झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर मुझसे रुपए मांग रहे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच में पाया कि युवक ने जिस पुलिस चौकी के बारे में बताया, वहां पुलिस रिकॉर्ड में कोई चौकी ही नहीं है इसके बाद ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने पूरे मामले की गुप्त जांच शुरू की। शुक्रवार देर रात पुलिस ने बताए गए ठिकाने पर छापा मारा जहां कमरे के अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई क्योंकि अंदर बिल्कुल असली पुलिस चौकी जैसा माहौल बनाया हुआ था, कमरे में चौकी प्रभारी जैसी टेबल-कुर्सी रखी हुई थी और पीछे महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीरें भी लगी थीं। मौके पर मौजूद दो नकली पुलिसकर्मियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से वर्दी और चौकी में इस्तेमाल होने वाला सामान भी मिला है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों को डराते थे, वीडियो कॉल कर लोगों को फंसाते थे पुलिस मुताबिक, आरोपी साइबर ठगों की तरह काम करते थे, पहले एक युवती से वीडियो कॉल कराते थे वीडियो कॉल पर युवती न्यूड होती थी लडकी कुछ मिनट तक सामने वाले शख्स से गंदी बातें करती थी इस दौरान वह वीडियो कॉल रिकॉर्ड की जाती थी बाद में आरोपी पुलिसकर्मी बनकर वीडियो कॉल पर बात करने वाले शख्स के पास कॉल करके उसे डराते धमकाते थे इसके बाद उन्हें फर्जी चौकी में बुलाकर रुपये वसूलते थे। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि अब तक कितने लोग इस गिरोह का शिकार बन चुके हैं साथ ही उस युवती की भूमिका की भी जांच की जा रही है, जिसकी मदद से युवकों को फंसाया जाता था। जल्द ही पूरे गीरोह का खुलासा किया जाएगा।विज्ञापनक लिए संपर्क 9411 973410

Comments
Post a Comment