स्मार्ट मीटर का बिल अब पोस्टपेड की तरह आएगा: योगी सरकार ने प्रीपेड सिस्टम खत्म किया, पुराने मीटरों को प्रीपेड करने पर भी रोक।
स्मार्ट मीटर का बिल अब पोस्टपेड की तरह आएगा: योगी सरकार ने प्रीपेड सिस्टम खत्म किया, पुराने मीटरों को प्रीपेड करने पर भी रोक। उत्तर प्रदेश (ओमपाल सिंह ठाकुर) यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर बढ़ते आक्रोश और विवाद के बीच योगी सरकार ने 70 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए प्रदेश में प्रीपेड मीटर सिस्टम खत्म कर दिया है। अब सभी स्मार्ट मीटर पोस्टपेड मीटर की तरह काम करेंगे यानी प्रीपेड सिस्टम (पहले रिचार्ज) की व्यवस्था खत्म। उपभोक्ताओं को फिर से पहले की तरह से हर महीने का बिल मिलेगा। बकाया किस्तों में जमा करने की सुविधा भी दी जाएगी। ऊर्जा मंत्री के निर्देशानुसार किसी भी स्थिति में एक महीने के भीतर बिजली न काटी जाए और शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण हो। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा, " उपभोक्ता देवो भवः।। तकनीकी दिक्कतों और उपभोक्ताओं की शिकायतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। प्रदेश में स्मार्ट मीटर का कई महीनों से विरोध चल रहा है। 25 अप्रैल को ऊर्जा मंत्री ने कहा था कि 1 किलोवाट तक के कनेक्शन पर 30 दिन तक और 2 किलोवाट पर 200 रुपए माइ...