नारी शक्ति का अपमान, नहीं सहेगी नारी इस बार, मुक्ता जैन।।
नारी शक्ति का अपमान, नहीं सहेगी नारी इस बार, मुक्ता जैन।। मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर) कांग्रेस द्वारा किया गया नारी का अपमान,, नहीं सहेगी नारी इस बार,, नारी का हुआ अपमान से आक्रोशित होकर मेरठ छावनी मंडल महिला मोर्चा द्वारा जन आक्रोश व्यक्त करते हुए महिला पद यात्रा शिवाजी चौक, जीरोमाइल्स से लाल कुर्ती होते हुए एस.जी.एम. गार्डन पहुची। जिसमें सम्मिलित महिलाओं ने विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह जन आक्रोश पदयात्रा राज्यसभा सांसद कांता कर्दम और प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा श्रीमती गीता शाक्य की अध्यक्षता में किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक, क्षेत्रीय मंत्री कविता सिरोही, महानगर अध्यक्ष गीता शर्मा, ममता मित्तल और कार्यक्रम की संयोजक बीना वाधवा, महिला मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष बबीता चौहान, संगीता पंडित, मंडल मंत्री कल्पना यादव, मंत्री बीना सैनी, बूथ अध्यक्ष गीतांजलि, वरिष्ठ बहन गीता ठाकुर आदि के साथ अन्य महिलाएं उपस्थित रही।