थाना परीक्षितगढ पुलिस द्वारा दुकान में चोरी की घटना का सफल अनावरण, चोरी के माल सहित शातिर चोर गिरफ्तार।
थाना परीक्षितगढ पुलिस द्वारा दुकान में चोरी की घटना का सफल अनावरण, चोरी के माल सहित शातिर चोर गिरफ्तार। 06.12.2025 को वादी सतीश पुत्र माधव निवासी कस्बा व थाना परीक्षितगढ मेरठ द्वारा तहरीर दी कि अज्ञात चोरो द्वारा कस्बा परीक्षितगढ में वादी की किराने की दुकान से गल्ले का ताला तोडकर लगभग 11,5000/- रुपये व 05 ग्राम, 10 ग्राम चांदी के सिक्के वजन लगभग 250 ग्राम से 300 ग्राम चोरी करने के सम्बन्ध में थाना परीक्षितगढ पर मु0अ0स0 342/2025 धारा 331(4)/305(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । विवेचना के दौरान अभियुक्तगण 1.जोनी पुत्र लखम चन्द नि0 भीम नगर थाना हापुड देहात जनपद हापुड, 2.उस्मान पुत्र निहालशाह नि0 तरवियतपुर सुमाली थाना किठौर मेरठ के नाम प्रकाश में आये। दिनाक 15.12.2025 को थाना परीक्षितगढ पुलिस द्वारा अभियुक्त 1.जोनी, उपरोक्त को चैकिंग के दौरान गंगनहर पटरी से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से कुल 22 सिक्के सफेद धातु अगल-अलग साईज व मार्का KP GROUP व JOYALUKKAS व ANANDA व 3250/- रुपये बरामद हुए । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । अभियुक्त क...