Posts

Showing posts from August, 2026
Image
  3 दिन में दूसरा बड़ा झटका, IPS के बाद 17 IAS के तबादले, 7 एक्सटेंशन वाले आंजनेय सिंह की UP से विदाई।।  उत्तर प्रदेश प्रशासनिक गलियारों में देर रात का वक्त एक बार फिर बड़े फेरबदल का बना गवाह। शासन ने 17 आईएएस अधिकारियों के किए तबादले, प्रशासनिक ढांचे को नए सिरे से ढालने की कोशिश। तबादलों की लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह को लेकर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसी अफसर को एक या दो बार सेवा विस्तार  मिलना प्रशासनिक व्यवस्था में सामान्य बात मानी जाती है, लेकिन आंजनेय सिंह को केंद्र सरकार से एक-दो नहीं, बल्कि 7 बार एक्सटेंशन मिला। 8वीं बार सेवा विस्तार की फाइल आगे नहीं बढ़ी और कार्यकाल पूरा होते ही उन्हें मूल कैडर सिक्किम के लिए रिलीव कर दिया गया, इसके साथ ही यूपी में उनकी लंबी और चर्चित पारी का पटाक्षेप हो गया। रामपुर से सुर्खियों में आए, मुरादाबाद में संभाली कमान आंजनेय कुमार सिंह सिक्किम कैडर के अफसर हैं और लंबे समय से उत्तर प्रदेश में प्रतिनियुक्ति (Deputation) पर तैनात थे। रामपुर के जिलाधिकारी रहते हुए उनका नाम सबसे ज्यादा ...

रक्षाबंधन पर योगी की बड़ी सौगात, 3 दिन बसों में मुफ्त सफर करेंगी महिलाएं। साथ ही पुरुष को भी छूट।। योगी बोले- प्राइवेट गाडी वाले भी मनमानी न करें।

Image
  रक्षाबंधन पर योगी की बड़ी सौगात, 3 दिन बसों में मुफ्त सफर करेंगी महिलाएं। साथ ही पुरुष को भी छूट।। योगी बोले- प्राइवेट गाडी वाले भी मनमानी न करें। उत्तर प्रदेश (ओमपाल सिंह ठाकुर) रक्षाबंधन पर यूपी में महिलाओं को योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। महिलाएं 3 दिन रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक रहेगी। महिला के साथ जा रहे पुरुषों को भी यह सुविधा का लाभ मिलेगा। नगर विकास विभाग की 900 से अधिक बसों में भी यह सुविधा मिलेगी। सीएम योगी ने रविवार को रक्षाबंधन पर परिवहन और यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक में ये निर्देश देते हुए कहा कि   रक्षाबंधन 28 अगस्त को त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और घर जाएंगीं। इसे देखते हुए यूपी रोडवेज की बसों में महिलाओं और उनके एक सहयात्री के लिए मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर अतिरिक्त बसों का भी संचालन किया जाएगा। सीएम ने सभी जिलों में 25 अगस्त तक बस, टैक्सी और ऑटो-टेम्पो यूनियनों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए और कहा कि प्राइवेट वाहन अ...

शिवरात्रि के पावन पर्व पर बारिश के चलते शिवालयों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़। मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)

Image
  शिवरात्रि के पावन पर्व पर बारिश के चलते शिवालयों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़। मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)  शिव रात्रि के शुभ अवसर पर मंदिरों में देर रात से लगी लंबी लंबी श्रद्धालुओं की कतारें, लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक। सावन मास की मासिक शिवरात्रि के मौके पर सभी शिव मंदिरों में देर रात से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। मंदिरों के कपाट 24 घंटे खोलने की घोषणा होने के बाद श्रद्धालु हरिद्वार से ले कर आए गंगाजल के साथ दूध, बेलपत्र और पूजा की सामग्री के साथ भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए लंबी लंबी कतारों में खड़े नजर आए। इस दौरान बारिश आने से लाइनों में लगे भक्तों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा सभी श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाए जिससे मंदिर परिसर और आसपास का माहौल पूरी तरह शिवमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने लाइनों में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार किया और भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। औघड़ नाथ मंदिर समिति के अनुसार लाखों श्रद्वालु जलाभिषेक के लिए मंदिर में पहुंचते है, जिसकों लेकर लगभग 10 दिन पहले से तैयारियां शुरू कर दी ज...

मोदीपुरम से सिवाया तक हुआ वन-वे, पहले दिन से ही जाम से थमी रफ्तार। कांवड़ियों के लिए अलग लेन, आम वाहनों को टू-वे रूट पर मोड़ा, कॉलोनी वासी हुए परेशान।। ओमपाल सिंह ठाकुर

Image
  मोदीपुरम से सिवाया तक हुआ वन-वे, पहले दिन से ही जाम से थमी रफ्तार। कांवड़ियों के लिए अलग लेन, आम वाहनों को टू-वे रूट पर मोड़ा, कॉलोनी वासी हुए परेशान।। ओमपाल सिंह ठाकुर।। मेरठ। मोदीपुरम क्षेत्र को वन वे पर ही टू-वे किया लागू जिसके बाद रात में लगा भीषण जाम। कांवड़ यात्रा के बढ़ते दबाव के बीच मेरठ में रविवार को ट्रैफिक व्यवस्था में किया गया अचानक बदल। मोदीपुरम चौकी तिराहे से सिवाया टोल प्लाजा तक कांवड़ मार्ग को निर्धारित समय से दो दिन पहले ही वन-वे कर दिया गया। हरिद्वार से आने वाली पूरी लेन कांवड़ियों के लिए निर्धारित कर दी गई, जबकि दूसरी लेन पर अस्थायी डिवाइडर लगाकर आम जनता के लिए टू-वे ट्रैफिक सुचारू रूप से शुरू कराया गया। नई व्यवस्था लागू होते ही वाहनों की रफ्तार थमने लगी है और शाम तक कई स्थानों पर जाम जैसे हालात बन गए। दरअसल प्रशासन ने इस व्यवस्था को चार अगस्त से लागू करने की तैयारी कर रखी थी, लेकिन रविवार को कांवड़ियों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी होने पर ट्रैफिक विभाग अलर्ट मोड में आ गया। अधिकारियों द्वारा तत्काल नई व्यवस्था लागू कर दी गई ताकि आने वाले दिनों में बढ़ने वाली भीड...

मेरठ में फर्जी पुलिस चौकी चलाने वाले 2 आरोपी गिरफतार। युवती से न्यूड वीडियो कॉल कराकर लोगों को फंसाते और दरोगा बनकर रुपए एठते। (ओमपाल सिंह ठाकुर)

Image
  मेरठ में फर्जी पुलिस चौकी चलाने वाले 2 आरोपी गिरफतार। युवती से न्यूड वीडियो कॉल कराकर लोगों को फंसाते और दरोगा बनकर रुपए एठते।  मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर) उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में फर्जी पुलिस चौकी चलाकर लोगों को ब्लैकमेल कर लोगों से पैसे वसूलने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। आरोपी पहले युवती से न्यूड वीडियो कॉल कराके लोगों को जाल में फंसाते थे इसके बाद उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देते थे फिर फर्जी पुलिस चौकी में बुलाकर उनसे रुपए वसूलते थे। एक युवक की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार रात छापेमारी कर कमरे में पूरी फर्जी पुलिस चौकी का सेटअप पकड़ा। अब फर्जी पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की पुलिस जांच कर रही है। ब्रह्मपुरी थाने में 29 जुलाई को एक युवक द्वारा शिकायत की गई कि टीपी नगर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों द्वारा मुझे ब्लैकमेल किया जा रहा हैं दरोगा और सिपाही झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर मुझसे रुपए मांग रहे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच में पाया कि युवक ने जिस पुलिस चौक...