शिवरात्रि के पावन पर्व पर बारिश के चलते शिवालयों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़। मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)

 शिवरात्रि के पावन पर्व पर बारिश के चलते शिवालयों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़। मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर) 

शिव रात्रि के शुभ अवसर पर मंदिरों में देर रात से लगी लंबी लंबी श्रद्धालुओं की कतारें, लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक। सावन मास की मासिक शिवरात्रि के मौके पर सभी शिव मंदिरों में देर रात से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। मंदिरों के कपाट 24 घंटे खोलने की घोषणा होने के बाद श्रद्धालु हरिद्वार से ले कर आए गंगाजल के साथ दूध, बेलपत्र और पूजा की सामग्री के साथ भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए लंबी लंबी कतारों में खड़े नजर आए। इस दौरान बारिश आने से लाइनों में लगे भक्तों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा सभी श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाए जिससे मंदिर परिसर और आसपास का माहौल पूरी तरह शिवमय बना रहा।


श्रद्धालुओं ने लाइनों में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार किया और भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। औघड़ नाथ मंदिर समिति के अनुसार लाखों श्रद्वालु जलाभिषेक के लिए मंदिर में पहुंचते है, जिसकों लेकर लगभग 10 दिन पहले से तैयारियां शुरू कर दी जाती है। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के साथ ही दर्शन और जलाभिषेक के लिए व्यवस्था भी लगातार संचालित की गई। वहीं सुबह 4 बजे से शुरू हुए जलाभिषेक में लगभग 6000 भक्त हर घंटे मंदिर में जल चढ़ा रहे हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीश सिंघल के अनुसार आज एक लाख से अधिक भक्त जल चढ़ाएंगे और बीते 72 घंटों में लाखों लोग जल चढ़ा चुके हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के साथ बड़ी संख्या में बच्चे भी भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, गंगाजल और बेलपत्र चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। कई मंदिरों में तो श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के भजनों का गुणगान कर धर्म लाभ उठाया। मंदिर परिसर में लगातार हर-हर महादेव के जयकारे लगते रहे जिससे आसपास का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है क्योंकि सावन में मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता हैं और यह महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। सावन की मासिक महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने और पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहता है, और इसी आस्था के चलते शुक्रवार को जिला मेरठ के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती रही।

श्रद्धालुओं का कहना है कि सावन में भगवान शिव का जलाभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी विश्वास के साथ बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।

Comments

Popular posts from this blog

मेरठ में फर्जी पुलिस चौकी चलाने वाले 2 आरोपी गिरफतार। युवती से न्यूड वीडियो कॉल कराकर लोगों को फंसाते और दरोगा बनकर रुपए एठते। (ओमपाल सिंह ठाकुर)

नकली नोट से ठगी करने वाले दो सिपाहियों समेत पांच लोग गिरफ्तार। मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)

एसएसपी की सख्ती से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप एक निलंबित 9 लाइन हाजिर मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)