नकली नोट से ठगी करने वाले दो सिपाहियों समेत पांच लोग गिरफ्तार। मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)

 नकली नोट से ठगी करने वाले दो सिपाहियों समेत पांच लोग गिरफ्तार।


मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर) उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ के थाना भावनपुर पुलिस ने नकली नोटों की गड्डियों से ठगी व लूट की वारदात करने वाले यूपी पुलिस के दो सिपाहियों समेत पांच लोगों को किया गिरफ्तार। पकड़े गए आरोपियों में थाने का हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। यह लोग असली नोट के जरिए लोगों को शिकार बनाकर नकली नोटों की गड्डियां दे देते थे। दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मवाना थाना क्षेत्र निवासी इरशाद पुत्र शब्बीर ने सोमवार को पुलिस को सूचना दी कि उसके साथ तीन बदमाशों ने उसकी बाइक रोककर बदमाशों ने तमंचे के बल पर 50 हजार रुपये लूटे और फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। जल्द ही इस मामले में साजिद पिस्टल पुत्र सईद, फैजान पुत्र इमरान और अभिषेक पुत्र विक्रम निवासीगण भावनपुर की भूमिका स्पष्ट हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान सिपाहियों के नामों का भी खुलासा हुआ जिससे पुलिस के होश उड़ गए। जांच में पता चला कि यह तीनों बदमाश भावनपुर थाने में तैनात सिपाही प्रसन्नचित्त पुत्र हरीशंकर निवासी ग्राम व पोस्ट टीकरी कला थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस और आशीष पुत्र ईश्वरी प्रसाद निवासी ग्राम नगला मेवा पोस्ट सैपऊ थाना सैपऊ जनपद हाथरस के इशारे पर वारदात करते आ रहे थे। इसके बाद पुलिस ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। उच्चाधिकारियों की हरी झंडी मिलते ही दोनों सिपाहियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी देहात अभिजीत सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं जिसमें यह सभी मिलकर टप्पेबाज गिरोह भी संचालित करते आ रहे थे। यह गिरोह लोगों को तीन गुना रकम देने का लालच देता था इसके लिए वह पहले उनका विश्वास जीतते थे असली नोट को नकली बताकर देते थे और बाजार में चलाने के लिए भेजते थे क्योंकि नोट असली होता था, इसलिए लोग आसानी से फंस जाते थे। एसपी देहात ने बताया कि यह गिरोह पहले भी इस तरह की वारदात में जेल जा चुका है। भरोसा जीतने के बाद यह नकली नोटों की गड्डी तैयार करते थे, गड्डी के ऊपर व नीचे कुछ असली नोट लगाकर यह गड्डियां सौंप देते थे इसके बाद दोनों सिपाहियों का काम शुरु होता था। सिपाही आशीष कुमार और प्रश्नचित आनंद भी इस गिरोह में महत्वपूर्ण किरदार निभाते थे। यह दोनों डील के वक्त आस पास ही रहते थे जैसे ही असली नोट लेकर यह गिरोह नकली नोटों की गड्डियां सौंपते थे, सिपाही पहुंचकर पकड़ लेते थे और दोनों तरफ के लोगों को जेल भेजने की धमकी देकर डील करते थे। मामले का खुलासा ना हो, इसलिए नकली नोटों की गड्डी जब्त करने का नाटक करते थे। पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 25 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। इन नोटों के तीन गुना नोट सौंपे जाने थे। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने मामले का खुलासा होने के बाद मुकदमा दर्ज कराया है साथ ही आरोपी दोनों सिपाहियों को सस्पेंड करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं। भावनपुर पुलिस आज इस गिरोह को कोर्ट में पेश करेगी। एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से दो लोग वर्ष 2022 में भी ऐसी ही वारदात में जेल जा चुके हैं। उस वक्त यह खुद नकली पुलिस बनकर वारदात करते थे लेकिन फिर इन्होंने असल के सिपाहियों को साथ मिला लिया।

Comments

Popular posts from this blog

मेरठ में फर्जी पुलिस चौकी चलाने वाले 2 आरोपी गिरफतार। युवती से न्यूड वीडियो कॉल कराकर लोगों को फंसाते और दरोगा बनकर रुपए एठते। (ओमपाल सिंह ठाकुर)

एसएसपी की सख्ती से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप एक निलंबित 9 लाइन हाजिर मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)