एसएसपी की सख्ती से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप एक निलंबित 9 लाइन हाजिर मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)

 एसएसपी की सख्ती से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप एक निलंबित 9 लाइन हाजिर  l

मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर) जिला मेरठ में कप्तान की कमान संभालने के बाद बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली को लेकर सख्त रुख अपनाया हुआ है। 21 अगस्त 2026 को पदभार सम्भाले के बाद अब तक एक पुलिसकर्मी को निलंबित और नौ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर चुके है। लगातार हो रही कार्यवाही से पुलिस महकमे में साफ संदेश गया है कि ड्यूटी में लापरवाही, विवेचना में कमी या किसी भी मामले में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगीl एसएसपी ने चार्ज संभालने के बाद शुरुआती कार्रवाही में ही सिविल लाइंस थाने के इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ समेत आठ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया था। यह कार्रवाही किसान नेता दिग्विजय भाटी तथा मोहित जाटव से जुड़े विवाद के मामले में की गई थी। इसके बाद भावनपुर थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह को जानलेवा हमले के आरोपी को छोड़ने और विवेचना में गंभीर लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर किया गया। हाल ही में खरखौदा थाना क्षेत्र की धीरखेड़ा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हरिओम गौतम को निलंबित किया गया। हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति द्वारा पुलिस चौकी में टॉयलेट क्लीनर पीने के मामले में ड्यूटी में लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने यह कार्यवाही की। इसमें कुछ ट्रेफिक पुलिस कर्मी भी शामिल हैंl इस घटना ने पुलिस हिरासत में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर सवाल खड़े किए थे। महज दिनों में हुई इन कार्यवाहियों को एसएसपी की कार्यशैली में सख्ती के तौर पर देखा जा सकता है। थाने और चौकी स्तर पर तैनात पुलिसकर्मियों को यह संदेश दिया गया है कि किसी मामले में लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारी तय होगी और कार्यवाही भी होगी।

Comments

Popular posts from this blog

मेरठ में फर्जी पुलिस चौकी चलाने वाले 2 आरोपी गिरफतार। युवती से न्यूड वीडियो कॉल कराकर लोगों को फंसाते और दरोगा बनकर रुपए एठते। (ओमपाल सिंह ठाकुर)

नकली नोट से ठगी करने वाले दो सिपाहियों समेत पांच लोग गिरफ्तार। मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)