थाना लालकुर्ती पुलिस द्वारा कुण्डल लूट की घटना करने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल कर किया गिरफ्तार, कब्जे से लूटा गया कुण्डल, 4500/- रू0, एक अवैध तमन्चा मय खोखा व जिन्दा कारतूस बरामद।

 थाना लालकुर्ती पुलिस द्वारा कुण्डल लूट की घटना करने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल कर किया गिरफ्तार, कब्जे से लूटा गया कुण्डल, 4500/- रू0, एक अवैध तमन्चा मय खोखा व जिन्दा कारतूस बरामद। 

मेरठ (शैलेन्द्र सिंह) जिला मेरठ के थाना लालकुर्ती पुलिस जीरो माईल चौराहे पर चैकिंग कर रही थी जभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली की कुण्डल लूटने वाला नवेद चाय की दुकान पर बैठा है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस चाय की दुकान पर पहुंची तो बदमाश ने अपने आप को घिरता देख पुलिस को देखते ही जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया, तब पुलिस ने आत्मरक्षा करते हुए दाहिने पैर में गोली मार दी, गोली लगने से घायल अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिसने अपना नाम नवेद उर्फ बबलू पुत्र मौहम्मद शबी नि. म.न. 10/11 गली नं. 29 जाकिर कालोनी थाना लोहियानगर मेरठ बताया,

जिसके कब्जे से 01 अदद तमंचा नाजायज 315 बोर, एक अदद जिन्दा व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर व थाना लालकुर्ती पर पंजीकृत मु.अ.सं. 120/2025 धारा 304(2) बीएनएस से सम्बन्धित एक अदद कुंडल तथा थाना लोहियानगर की घटना में लूटी गयी कान की बाली को बेचकर प्राप्त 4500/- रू0 बरामद किये गये। घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी तथा मु.अ.सं. 123/2025 धारा 109 बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के खिलाफ दंडनीय कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

मेरठ में फर्जी पुलिस चौकी चलाने वाले 2 आरोपी गिरफतार। युवती से न्यूड वीडियो कॉल कराकर लोगों को फंसाते और दरोगा बनकर रुपए एठते। (ओमपाल सिंह ठाकुर)

नकली नोट से ठगी करने वाले दो सिपाहियों समेत पांच लोग गिरफ्तार। मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)

एसएसपी की सख्ती से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप एक निलंबित 9 लाइन हाजिर मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)