यूपी से मानसून की शुरु हुई विदाई, 17-जिलों में बारिश का अभी भी अलर्ट। (ओमपाल सिंह ठाकुर)
यूपी से मानसून की शुरु हुई विदाई, 17-जिलों में बारिश का अभी भी अलर्ट। कानपुर में सड़क जलमग्न, यूपी के लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज व कानपुर में नदियां उफन पर। यूपी से मानसून की विदाई लगभग शुरु हो चुकी है। पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों से यह पूरा तरह वापस लौट चुका है। इसके असर से पूरे प्रदेश में भारी बारिश थमने लगी है। मौसम साफ होने लगा है। मंगलवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत पूरे प्रदेश में धूप निकली रही हालांकि मौसम विभाग द्वारा 17 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, इधर लगातार हुई बारिश से प्रदेश की 8 नदियां उफान पर हैं। कई गांवों में पानी घुस गया है रास्ते जलमग्न हो गए हैं। कानपुर में पांडु नदी का पानी सड़कों पर बह रहा है कई जगहों पर 8 फीट तक पानी भर गया है। कानपुर में पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने से बिठूर विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में पानी भर गया है। बाढ़ जैसे हालात के बीच बीजेपी के विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने सोमवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। विधायक ट्रैक्टर पर बैठकर रेवड़ी का अड्डा, बंगाली कॉलोनी, पनका और भौती खेड़ा पहुंचे और प्रभावित पर...