मेरठ में योगी का आज आगमन युवा से करेंगे संवाद। नितिन नबीन पंकज चौधरी भी रहेंगे मौजूद। (ओमपाल सिंह ठाकुर)
मेरठ में आज योगी का युवा संवादः सुभारती में युवाओं से करेंगे सीधी बात, नितिन नबीन पंकज चौधरी रहेंगे मौजूद।
क्रांतिधरा मेरठ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। सुभारती विश्वविद्यालय के मांगल्य ऑडिटोरियम में होने वाले कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री का करीब पांच घंटे मेरठ में रहने का कार्यक्रम है। युवा संवाद के बाद इसी परिसर में पश्चिमी क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन का आयोजन होगा। नितिन नबीन इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। उनका मेरठ प्रवास करीब 24 घंटे का रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह करीब 11 बजे राजकीय हेलिकॉप्टर से सुभारती विश्वविद्यालय पहुंचेंगे।
यहां वह युवा सम्मेलन और उसके बाद शक्ति केंद्र सम्मेलन में शामिल होंगे। उनका शाम करीब 4 बजे मेरठ से वापस लौटने का कार्यक्रम है। कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय परिसर में मंच, पंडाल, पार्किंग, प्रवेश, निकासी और सुरक्षा समेत व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी है। भाजपा पदाधिकारियों ने रविवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की और युवाओं के बीच सीधे संवाद का कार्यक्रम मांगल्य ऑडिटोरियम में युवा संवाद रखा गया है। इसमें युवाओं के साथ मुख्यमंत्री की बातचीत होगी। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, कौशल और उद्यमिता जैसे विषयों पर चर्चा की संभावना है, हालांकि मुख्यमंत्री के संबोधन का विस्तृत एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है। नितिन नबीन भी कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करेंगे।
युवा कार्यक्रम के बाद सुभारती परिसर में पश्चिमी क्षेत्र का शक्ति केंद्र सम्मेलन भी होगा। इसमें बूथ स्तर के संगठन से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके बाद नितिन नबीन होटल ब्रावुरा में पश्चिमी क्षेत्र के पूर्व पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। संगठन की तैयारियों और आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा प्रस्तावित है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को मेरठ पहुंचने के बाद सुभारती विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर में संगठनात्मक बैठकों का दौर चलेगा। मंगलवार सुबह उनका औघड़नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सहारनपुर के लिए रवाना होंगे। इस तरह उनका मेरठ प्रवास करीब 24 घंटे का रहेगा। पहले युवाओं के साथ संवाद होगा और इसके बाद पार्टी के जमीनी संगठन से जुड़े पदाधिकारियों का सम्मेलन होगा। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शाम करीब 4 बजे वापस लौटेंगे, जबकि नितिन नबीन मेरठ में रात्रि प्रवास के बाद अगले दिन सहारनपुर जाएंगे।



Comments
Post a Comment