मेरठ में भारतीय किसान यूनियन द्वारा MDA और RTO का घेराव। (ओमपाल सिंह ठाकुर)

 मेरठ में भारतीय किसान यूनियन द्वारा MDA और RTO का घेराव। 200 ट्रैक्टरों से पहुंचे किसान, पुराने वाहनों और कच्ची कॉलोनियों पर की जा रही कार्यवाही का किया विरोध :-हर्षवर्धन पूनिया।

 मेरठ में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ता सोमवार को MDA और RTO का घेराव करने पहुंचे। करीब 200 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पहुंचे किसानों ने पुरानी गाड़ियों पर की जा रही कार्यवाही और कच्ची कॉलोनियों में बने मकानों को अवैध बताए जाने के विरोध में किया प्रदर्शन।

किसानों ने पहले MDA कार्यालय में वीसी संजय मीणा को 10 मांगों का ज्ञापन सौंपा, इसके बाद RTO की ओर बढ़े। रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी सड़क पर कुर्सी लगाकर बैठ गए।

किसानों का कहना है कि पुराने वाहनों और मकानों से जुड़े दोनों मामले किसान और आम लोगों से जुड़े हैं, उन्होंने कार्यवाही को लेकर अधिकारियों से जवाब मांगा हैं।

साथ ही मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन आगे बढ़ाने की दी चेतावनी। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में दो जगहों पर प्रदर्शन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ शामिल हुए।

अनुराग चौधरी ने कहा अधिकारियों से सम्मानपूर्वक बातचीत के जरिए समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की रणनीति भी तैयार की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

मेरठ में फर्जी पुलिस चौकी चलाने वाले 2 आरोपी गिरफतार। युवती से न्यूड वीडियो कॉल कराकर लोगों को फंसाते और दरोगा बनकर रुपए एठते। (ओमपाल सिंह ठाकुर)

नकली नोट से ठगी करने वाले दो सिपाहियों समेत पांच लोग गिरफ्तार। मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)

एसएसपी की सख्ती से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप एक निलंबित 9 लाइन हाजिर मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)