जिला मेरठ में स्थित केसरगंज मस्जिद पर हिंदू रक्षा दल के नेताओं ने हनुमान चालीसा पाठ का किया ऐलान। (ओमपाल सिंह ठाकुर)

 उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ में स्थित केसरगंज मस्जिद पर हिंदू रक्षा दल के नेताओं ने हनुमान चालीसा पाठ का किया ऐलान। इसी मस्जिद के निर्माण पर पहले भी हो चुका है हंगामा। हिंदू रक्षा दल ने निर्थीमाण कार्य को लेकर जताई थी आपत्ति।


मेरठ की केसरगंज मस्जिद में निर्माण को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित ने 29 सितंबर की शाम मस्जिद पर पहुंचकर हनुमान चालीसा पाठ करने का ऐलान किया है। दोनों नेताओं ने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ अन्य समर्थकों से बड़ी संख्या में केसरगंज पहुंचने की अपील की है।

संगठन का दावा है कि देशभर के कार्यकर्ताओं से भी मेरठ पहुंचने को कहा गया है, ऐसे में पुलिस-प्रशासन के सामने भीड़ और कानून-व्यवस्था को लेकर चुनौती बढ़ सकती है। हिंदू रक्षा दल के नेताओं का आरोप है कि मस्जिद में कथित अवैध निर्माण का मामला सामने आने के बावजूद अपेक्षित कार्यवाही नहीं हुई। पिंकी चौधरी ने निर्माण पर बुल्डोजर की कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा कि 29 सितंबर को संगठन के जिला मेरठ के कार्यकर्ताओं के साथ साथ संगठन के दूसरे अन्य राज्यों के कार्यकर्ताओ से भी केसरगंज कार्यक्रम में पहुंचनें का आह्वान किया है। सितंबर की शुरुआत से चल रहा विवाद केसरगंज मस्जिद में निर्माण को लेकर सितंबर की शुरुआत में शिकायत सामने आई थी इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य रुकवा दिया था इसके बाद भी अलग-अलग मौकों पर हिंदू संगठनों, व्यापारियों और मस्जिद पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हुई।

13 सितंबर को भी विवाद बढ़ने पर पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी थी और 14 सितंबर को हुए विवाद के बाद पुलिस ने मस्जिद के मौलवी मोहम्मद कमर और उनके बेटे साद के खिलाफ शांतिभंग की कार्यवाही भी की थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अलग-अलग आरोप लगाए थे बाद में दोनों को जमानत मिल गई थी। मस्जिद और आसपास के निर्माण की अनुमति समेत अन्य दूसरे पहलुओं की भी जांच कराने की मांग की थी, वहीं, मुस्लिम पक्ष ने मस्जिद को ऐतिहासिक बताते हुए निर्माण से जुड़े आरोपों पर आपत्ति जताई थी। इस तरह दोनों पक्ष अपनी-अपनी शिकायत और मांग प्रशासन के सामने रख चुके हैं। 29 सितंबर को हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओ के साथ जुटने वाली भीड़ पर नजर रखने के लिए  पुलिस की मुश्किल बढ़ सकती है। संगठन की ओर से स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ साथ देशभर से लोगों को बुलाने का आह्वान किया गया है, अगर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचते हैं तो पहले से विवादित स्थल पर भीड़ जुटने से कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। प्रशासन ने कहा- अभी जानकारी नहीं है कि हिंदू रक्षा दल की ओर से कार्यक्रम को लेकर ऐलान किया गया है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इसकी अंतिम स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस-प्रशासन ने फिलहाल इस मामले में अनभिज्ञता जताई है। अब 29 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन क्या कदम उठाता है, इस पर नजर रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

मेरठ में फर्जी पुलिस चौकी चलाने वाले 2 आरोपी गिरफतार। युवती से न्यूड वीडियो कॉल कराकर लोगों को फंसाते और दरोगा बनकर रुपए एठते। (ओमपाल सिंह ठाकुर)

नकली नोट से ठगी करने वाले दो सिपाहियों समेत पांच लोग गिरफ्तार। मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)

एसएसपी की सख्ती से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप एक निलंबित 9 लाइन हाजिर मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)