मेरठ में फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा ट्रक, बड़ा हादसा होने से टला (ओमपाल सिंह ठाकुर)

 मेरठ में फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा ट्रकः पेड़ में फंसने से टला बड़ा हादसा चालक को नींद की लगी झपकी।


उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मेरठ से दिल्ली की ओर जा रहा एक ट्रक परतापुर फाटक के पास फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन बेकाबू हो गया और हादसा हो गया। हादसा होने के के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह ट्रक मेरठ की तरफ से दिल्ली की ओर जा रहा था जैसे ही वह परतापुर फाटक के पास फ्लाईओवर पर पहुंचा, चालक को नींद आ गई और वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिससे ट्रक फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ता हुआ नीचे जा गिरा। नीचे गिरने के बाद ट्रक पलटकर एक पेड़ में फंस गया। इससे ट्रक पूरी तरह नीचे गिरने से बच गया और बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला का कहना है कि शुरुआती जानकारी में चालक को नींद की झपकी आने की बात सामने आई है हालांकि पुलिस टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे में चालक के घायल होने की जानकारी मिली है।

Comments

Popular posts from this blog

मेरठ में फर्जी पुलिस चौकी चलाने वाले 2 आरोपी गिरफतार। युवती से न्यूड वीडियो कॉल कराकर लोगों को फंसाते और दरोगा बनकर रुपए एठते। (ओमपाल सिंह ठाकुर)

नकली नोट से ठगी करने वाले दो सिपाहियों समेत पांच लोग गिरफ्तार। मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)

एसएसपी की सख्ती से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप एक निलंबित 9 लाइन हाजिर मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)