मेरठ में ट्रैफिक पुलिस फिर एक बार सवालों के कटघरे में, नो एंट्री में भारी वाहन पहुंचे शहर के बीच। (ओमपाल सिंह ठाकुर
मेरठ में ट्रैफिक पुलिस फिर एक बार सवालों के कटघरे में, नो एंट्री में भारी वाहन पहुंचे शहर के बीच। (ओमपाल सिंह ठाकुर)
मेरठ में ट्रैफिक पुलिस फिर एक बार सवालों के कटघरे में, नो एंट्री में आने वाले वाहनों के खिलाफ यातायात विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए बीस हजार का चालान किया जाता है परंतु कुछ ट्रैफिक पुलिस कर्मियों द्वारा सांठ-गांठ कर बड़े वाहनों की एंट्री नो एंट्री में करा देते हैं जिसका हर्जाना भोली भाली जनता को अपनी जान गंवा कर भरना पड़ता है।
वैसे तो जिला मेरठ के एसपी ट्रैफिक का यही प्रयास रहता हैं कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी सच्ची और ईमान दारी से अपनी-अपनी ड्यूटी का प्रवहन करे लेकिन कुछ ट्रैफिक पुलिस कर्मी इन सभी आदेशों को ताक पर रखते हुए व उच्च अधिकारियों के प्रयासों पर पानी फेरते हुए केवल अपनी मनमानी करते हैं और भोली भाली जनता की जान से खिलवाड़ करते हैं। ऐसे कैई मामले हाली में सामने आये हैं। दिनांक 10 सितंबर 2026 को सुबह 9:30 बजे 16 टैरा ट्रक पुरा मेरठ शहर पार कर गांधी बाग चौराहे पर आया था, 11 सितंबर 2026 को इटो से भरा ट्रेक्टर ट्राली आरवीसी कट और गांधी बाग चौराहे के बीच में खड़ा था और 26 सितंबर 2026 को एक और ईंटों से भरा ट्रेक्टर ट्राली भी जीरो माइल चौराहे पर आया
इतना ही नहीं 3 अक्टूबर 2026 को 12:15 पर गांधी बाग से बेगमपुल की ओर जाते हुए देखा गया। सवाल यह उठता है कि आखिर पुरे शहर में नो एंट्री होने के बावजूद यह ईंटों से भरें ट्रक शहर के बीच में आते कहा है जबकि शहर में सभी चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती है फिर कहां से आते हैं ईंटों से भरें ट्रक और ट्रेक्टर ट्राली। सूत्रों से पता चला है कि जो ट्रैफिक पुलिस की टीम टैंक चौराहे पर तैनात है उन्होने ट्रक को रोका और बातचीत कर आगे शहर की ओर चलता कर दिया फिर जादूगर चौराहे पर भी रोका गया और फिर उन्होंने भी शहर की ओर चलता कर दिया, उसके बाद जीरो माइल चौराहे पर पहुंचने पर भी किसी ट्रेफिक पुलिस कर्मी ने उसे रोकने तक की जहमत नहीं उठाई
और शहर की ओर जाने दिया। जानकारी के अनुसार टीआई विनय कुमार शाही व संतोष कुमार बहुत ही ईमानदारी के साथ बड़ी सुदृढ़ता से अपने अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हैं। जरा सा भी दाग अपनी वर्दी पर नहीं लगने देते हैं। मिली जानकारी के अनुसार टीआई विनय कुमार शाही पर पुर्व में भी कैई बार कीचड उछाली गई, और फिर एक बार उन्हें इन सब ने मिलकर सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है अब देखना यह है कि इन ईटों से भरे ट्रैक्टर ट्राली व ट्रकों के मामले में एसपी ट्रैफिक मेरठ, टीआई विनय कुमार शाही के साथ टीआई संतोष कुमार क्या संज्ञान लेते हैं?





Comments
Post a Comment