नगर में मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत पैदल मार्च ompal Singh Thakur

 परीक्षितगढ़ नगर में मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत थाना क्षेत्र के गांधी स्मारक इण्टर कॉलेज, शिव चौक, मुख्य बाजार, गांधारी सरोवर प्रांगण में एंटी रोमियो टीम, साइबर प्रभारी द्वारा बाजार, सार्वजनिक स्थानों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल मार्च करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क निगरानी रखी गई ।


इस अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन के प्रति जागरूक करने हेतु मिशन शक्ति से संबंधित पम्पलेट वितरित किए गए, उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा),1930 (साइबर हेल्पलाइन), 101 (अग्निशमन सेवा), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन), 181 (वीमेन हेल्पलाइन), 102 (गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन),1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) व कानूनी अधिकारों, छेड़खानी, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध,महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं सहायता सेवाओं आदि से संबंधित कानूनों आदि के बारे मे विस्तृत रूप से बताया गया ताकि किसी भी आपात स्थिति में शिकायत दर्ज कराकर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।


साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की असुविधा या अपराध की स्थिति में वे बेझिझक पुलिसजी से संपर्क करें वहीं मिशन शक्ति और अखिल विद्या सेवा ट्रस्ट की संयुक्त टीम तेजस्विनी ने थाना क्षेत्र केगौरी विद्यापीठ में विशेष शिविर आयोजित कर नारी शक्ति को सशक्त आत्मनिर्भर सुरक्षित बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया साथ ही सभी महिलाओं को मल्टी विटामिन भी नि शुल्क वितरण की

वहीं थाना अध्यक्ष केदार सिंह ने बताया कहा कि नारी सुरक्षा स्वावलम्बन के लिए हम पूरी तरह सर्पित है नारी शक्ति और बेटियों को भी अपनी सुरक्षा के लिए आगे आना चाहिए अखिल विद्या सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने कहा कि महिलाओं और बेटियों के लिए प्रयास तभी सफल होंगे जब हर नारी अपने आप को सशक्त और सुरक्षित महसूस करेगी नगर क्षेत्र में सभी जगह हम जागरूकता की पहल करेंगे इस अवसर पर मिशन शक्ति प्रभारी आरती यादव, अखिल विद्या समिति अध्यक्ष पूनम रुहेला टीम तेजस्विनी की अध्यक्ष स्वाति चौधरी महिला पुलिस निशा, कामनी, सविता, सुषमा, अंजली आदि उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

मेरठ में फर्जी पुलिस चौकी चलाने वाले 2 आरोपी गिरफतार। युवती से न्यूड वीडियो कॉल कराकर लोगों को फंसाते और दरोगा बनकर रुपए एठते। (ओमपाल सिंह ठाकुर)

नकली नोट से ठगी करने वाले दो सिपाहियों समेत पांच लोग गिरफ्तार। मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)

एसएसपी की सख्ती से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप एक निलंबित 9 लाइन हाजिर मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)