4 श्रद्धालुओं की मौत के बाद आक्रोश कांवड़ पटरी मार्ग पर घरवालों ने लगाया जाम, 10 लाख रुपये का मुआवजा की मांगा। ओमपाल सिंह ठाकुर

 मेरठ में 4 श्रद्धालुओं की मौत के बाद आक्रोश कांवड़ पटरी मार्ग पर घरवालों ने लगाया जाम, 10 लाख रुपये का मुआवजा की मांगा।


सहारनपुर के देवबंद में सड़क हादसे में कुशावली गांव के चार श्रद्धालुओं की मौत के बाद पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश। आक्रोशित ग्रामीणों ने हादसे में घायल युवकों को साथ लेकर चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग स्थित अटेरना गंगनहर पुल पर लगाया जाम। ग्रामीण मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख और घायलों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए। मौके पर अधिकारियों के नहीं पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने दी चेतावनी कि यदि आधे घंटे के अंदर अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे तो वे एनएच-58 पर भी जाम लगा देंगे।

अचानक लगाए गए जाम से कांवड़ पटरी मार्ग पर वाहनों के पहिये थम गए, मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे ने चार परिवारों को उजाड़ दिया है, किसी परिवार ने अपना बेटा खोया है तो किसी के सिर से पिता का साया उठ गया इसके बावजूद पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता नहीं मिली है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मुआवजे की घोषणा कर पीड़ित परिवारों को राहत दिलाने की मांग की। कुशावली गांव निवासी अमन पुत्र चंदन, पंकज पुत्र ओमप्रकाश, बिल्लू उर्फ रमेश पुत्र सूरज बली और सागर सोम पुत्र राजेंद्र सात अक्टूबर को मां शाकुंभरी देवी की ज्योत लेने गए थे। शुक्रवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौटते समय देवबंद क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में चारों की मौत हो गई। हादसे में गांव के कई अन्य लोग भी घायल हो गए थे।

शनिवार को चारों मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया तो गांव में मातम छा गया। एक साथ चार चिताएं जलने से हर आंख नम हो गई। मृतकों में करीब 45 वर्षीय पंकज मजदूरी कर परिवार पालते थे। 26 वर्षीय अमन कैपरी फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था। 24 वर्षीय सागर सहारनपुर की एक कंपनी में कार्यरत था, जबकि करीब 55 वर्षीय बिल्लू उर्फ रमेश खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। चार मौतों से सदमे में डूबे गांव में अब मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोश बढ़ गया है।

Comments

Popular posts from this blog

मेरठ में फर्जी पुलिस चौकी चलाने वाले 2 आरोपी गिरफतार। युवती से न्यूड वीडियो कॉल कराकर लोगों को फंसाते और दरोगा बनकर रुपए एठते। (ओमपाल सिंह ठाकुर)

नकली नोट से ठगी करने वाले दो सिपाहियों समेत पांच लोग गिरफ्तार। मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)

एसएसपी की सख्ती से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप एक निलंबित 9 लाइन हाजिर मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)