31 दिन से बैठे धरने पर किसानों ने धरनास्थल पर ही बांधी गाय-भैंस, कहा- हक और प्लॉट मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। (ओमपाल सिंह ठाकुर)
31 दिन से बैठे धरने पर किसानों ने धरनास्थल पर ही बांधी गाय-भैंस, कहा- हक और प्लॉट मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
मेरठ में जमीन से जुड़े विवाद को लेकर लोहियानगर, वेदव्यासपुरी और गंगानगर के किसान पिछले 31 दिनों से मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। रविवार को किसानों ने धरनास्थल पर अपनी गाय-भैंस भी बांध ली हैं।
किसानों का कहना है कि पिछले रविवार को उन्होंने ट्रैक्टर से जुताई कर जमीन पर कब्जा लिया था अब पशु बांधकर विरोध जता रहे हैं, उनका आरोप है कि वर्ष 2015 में हुए समझौते की शर्तें अब तक पूरी नहीं हुई हैं। किसानों के मुताबिक, समझौते के आधार पर उन्हें करीब 3 करोड़ रुपए मिलने थे उन्होंने मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने का ऐलान किया है साथ ही चेतावनी दी है कि सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
धरने में शामिल सपना नेता और काजीपुर गांव के किसान गौरव गुर्जर ने कहा कि वर्ष 2015 में हुए समझौते के आधार पर किसानों को करीब 3 करोड़ रुपए मिलने थे, और किसानों का आरोप है कि अब तक समझौते की शर्तें पूरी नहीं हुई हैं और न ही रकम मिली है। इसी वजह से वे एमडीए के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।किसानों का कहना है कि अधिकारी उन्हें शासन के पास जाने की बात कहकर जिम्मेदारी से बच रहे हैं। जब स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही हैं तो एक गरीब किसान अपनी समस्या लेकर शासन तक कैसे पहुंचे? किसानों के मुताबिक, धरने में शामिल होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। किसानों ने कहा कि जब तक उन्हें उनका हक और प्लॉट नहीं मिल जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।



Comments
Post a Comment