31 लाख रु की धोखाधड़ी के अभियोग में वांछित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त श्यामसुन्दर यादव गिरफ्तार। मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)
31 लाख रु की धोखाधड़ी के अभियोग में वांछित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त श्यामसुन्दर यादव गिरफ्तार।
मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर) दिनांक 10 अप्रैल 2026 को वादी द्वारा थाना पल्लवपुरम पर लिखित तहरीर दी गयी थी कि अभियुक्त श्यामसुन्दर यादव पुत्र स्व0 गोपाल यादव निवासी मकान नं0 17 वृन्दावन गार्डन रुड़की रोड थाना पल्लवपुरम जनपद मेरठ, मूल निवासी ग्राम दोगारी मिश्र थाना लार जनपद देवरिया उत्तर प्रदेश, उम्र 55 वर्ष द्वारा वादी को विश्वास में लेकर फ्लैट देने के नाम पर ₹31,00,000/- प्राप्त कर धोखाधड़ी की गयी थी। रुपये वापस मांगने पर वापस न देकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पल्लवपुरम पर मु0अ0सं0 105/2026 धारा 318(4)/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मेरठ महोदय के आदेशानुसार जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर जनपद मेरठ एवं पुलिस अधीक्षक अपराध के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दौराला के निकट पर्यवेक्षण में थाना पल्लवपुरम पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे। अभियुक्त के लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय से धारा 84 बीएनएसएस की उद्घोषणा प्राप्त कर उसके मकान नं0 17 वृन्दावन गार्डन कॉलोनी रुड़की रोड थाना पल्लवपुरम पर आदेशिका की प्रति चस्पा कर नियमानुसार लाउड स्पीकर से मुनादी करायी गयी। माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी अधिपत्र एवं धारा 84 बीएनएसएस की उद्घोषणा प्राप्त होने के उपरान्त अभियुक्त के मूल पते पर दबिश दी गई। थाना पल्लवपुरम पुलिस द्वारा अभियुक्त श्यामसुन्दर यादव को दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को ग्राम दोगारी मिश्र थाना लार जनपद देवरिया उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त थाना पल्लवपुरम का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
1.मु0अ0सं0 494/2013 धारा 354/354घ/504/506 भादवि, थाना कंकरखेड़ा, जनपद मेरठ।
2.मु0अ0सं0 1050/2013 धारा 420/467/468 भादवि, थाना कंकरखेड़ा, जनपद मेरठ।
3.मु0अ0सं0 278/2014 धारा 420/467/468/471/406/506 भादवि, थाना दौराला, जनपद मेरठ।
4.मु0अ0सं0 519/2014 धारा 406/420 भादवि, थाना सदर बाजार, जनपद मेरठ।
5.मु0अ0सं0 739/2014 धारा 420/467/468/471/406 भादवि, थाना दौराला, जनपद मेरठ।
6.मु0अ0सं0 217/2015 धारा 406/420/467/468/471/506 भादवि, थाना दौराला, जनपद मेरठ।
7.मु0अ0सं0 278/2015 धारा 420/467/468/471/406 भादवि, थाना दौराला, जनपद मेरठ।
8.मु0अ0सं0 290/2017 धारा 386 भादवि, थाना पल्लवपुरम, जनपद मेरठ।
9.मु0अ0सं0 313/2017 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना पल्लवपुरम, जनपद मेरठ।
10.मु0अ0सं0 340/2017 धारा 323/406/420/504/506 भादवि, थाना पल्लवपुरम, जनपद मेरठ।
11.मु0अ0सं0 602/2017 धारा 420/406 भादवि, थाना दौराला, जनपद मेरठ।
12.मु0अ0सं0 272/2018 धारा 406/420/467/468/471/504/506 भादवि, थाना पल्लवपुरम, जनपद मेरठ।
13.मु0अ0सं0 348/2018 धारा 406/420 भादवि, थाना सदर बाजार, जनपद मेरठ।
14.मु0अ0सं0 400डी/2018 धारा 3/4 गुण्डा अधिनियम, थाना पल्लवपुरम, जनपद मेरठ।
15.मु0अ0सं0 313/2019 धारा 406/420 भादवि, थाना पल्लवपुरम, जनपद मेरठ।
16.मु0अ0सं0 309ए/2020 धारा 110जी सीआरपीसी, थाना पल्लवपुरम, जनपद मेरठ।
17.मु0अ0सं0 509/2020 धारा 420/467/468/471 भादवि, थाना पल्लवपुरम, जनपद मेरठ।
18.मु0अ0सं0 415/2025 धारा 316(2)/351(2) बीएनएस, थाना पल्लवपुरम, जनपद मेरठ।
19.मु0अ0सं0 105/2026 धारा 318(4)/352/351(2) बीएनएस, थाना पल्लवपुरम, जनपद मेरठ।

Comments
Post a Comment