मिशन शक्ति 06 का भव्य शुभारंभ किया। Ompal Singh Thakur
मिशन शक्ति 06 का भव्य शुभारंभ किया।
मिशन शक्ति उत्तर प्रदेश सरकार के छठे संस्करण के भव्य शुभारंभ के अवसर पर थाना परीक्षितगढ़ से विशेष पदयात्रा का आयोजन किया गया जिसमें अखिल विद्या सेवा ट्रस्ट एवं मिशन शक्ति की टीम तेजस्विनी, थाना परीक्षितगढ़ परिवार का विशेष योगदान रहा पदयात्रा का शुभारंभ करते हुए थाना अध्यक्ष केदार सिंह ने कहा कि नारी शक्ति के सम्मान में मिशन शक्ति 06 का शुभारंभ किया जा रहा है इस नारी शक्ति की सुरक्षा कवच को और भी शक्तिशाली बनाएंगे हमारी टीम तेजस्विनी बेटियों को सशक्त आत्मनिर्भर सुरक्षित बनाने के लिए और भी अधिक युवतियां को जोड़ेगी अंतर्राष्ट्रीय नारी परिषद की अध्यक्ष पूनम रुहेला ने नारी शक्ति को संगठित और जागरूक रहने की अपील की टीम तेजस्विनी की अध्यक्ष स्वाति चौधरी ने बताया कि मिशन शक्ति 06 के अंतर्गत सभी स्कूल, कॉलेज, नगर, शहर गांव में हम विशेष टीम बनाएंगे ताकि मिशन शक्ति धरातल पर दिखाई दे मिशन शक्ति प्रभारी एवं टीम तेजस्विनी की प्रशिक्षण अधिकारी आरती यादव ने अधिक से अधिक नारी शक्ति की जोड़ने का आह्वान किया
वहीं अखिल विद्या सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने बताया कि मिशन शक्ति 06 के अंतर्गत टीम तेजस्विनी हर नारी की सुरक्षा कवच बनेगी वही पुलिस प्रशासन एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले महिलाओं पुरुषों का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त किया जायेगा मिशन शक्ति 06 टीम तेजस्विनी इस नवरात्रि में अनेक अलग अलग तरह से आयोजन करने जा रही है जिसमें प्रतिदिन अलग अलग विषयों को शामिल किया गया है पदयात्रा के समापन पर थाना अध्यक्ष केदार सिंह एवं मिशन शक्ति प्रभारी आरती यादव को अखिल विद्या सेवा ट्रस्ट द्वारा सम्मानित भी किया गया इस अवसर पर कृष्ण गोपाल शर्मा, ऋतु गौतम, गीता सैनी सहित थाना परीक्षितगढ़ के सभी पदाधिकारी नगर के सामाजिक कार्यकर्ता पत्रकार गण आदि मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment