अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 04 अभियुक्त गिरफ्तार। मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)

 अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 04 अभियुक्त गिरफ्तार।

मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर) उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ में पुलिस प्रशासन क्राइम को रोकने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रही हैं परंतु फिर भी क्राइम कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं। आए दिन कोई न कोई घटनाएं हो रही हैं। जिला मेरठ के थाना पल्लवपुरम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जिन्होंने अन्तर जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से से चोरी की घटनाओं से संबंधित कुल 17 मोटरसाइकिलें, 02 अवैध तमंचे .315 बोर और 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेशानुसार जिले में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर जिला मेरठ के निर्देशन में और क्षेत्राधिकारी दौराला के पर्यवेक्षण में थाना पल्लवपुरम पुलिस ने दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को ललसाना चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान 04 अभियुक्तों में (1) प्रियांशु पुत्र सुन्दर निवासी ग्राम भगवानपुर थाना इंचौली जनपद मेरठ, उम्र 20 वर्ष। 
(2) दक्ष पुत्र दिनेश निवासी मनिहार मोहल्ला कस्बा लावड़ थाना इंचौली जनपद मेरठ, उम्र करीब 18 वर्ष। (3) आदित्य सैनी पुत्र कृष्णपाल सैनी निवासी लंका वाली गली सैनी धर्मशाला के पास कस्बा लावड़ थाना इंचौली जनपद मेरठ, उम्र 19 वर्ष। (4) विराज पुत्र मिंटू कुमार निवासी ग्राम भगवानपुर थाना इंचौली जनपद मेरठ, उम्र करीब 18 वर्ष। को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तगणों के कब्जे से 02 चोरी की मोटरसाइकिलें और अभियुक्त प्रियांशु एवं दक्ष के कब्जे से 01-01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01-01 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुए। 

पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वे संगठित गिरोह बनाकर थाना पल्लवपुरम, दौराला सहित जनपद मुजफ्फरनगर एवं सहारनपुर के विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी करते हैं। अभियुक्तगण की निशानदेही पर एन0सी0 कॉलोनी स्थित खंडहरनुमा मकानों से 15 अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गयीं। इस प्रकार अभियुक्तगण के कब्जे एवं निशानदेही से चोरी की गई 17 मोटरसाइकिलें बरामद की गई।

बरामद मोटरसाइकिलों में थाना पल्लवपुरम, थाना दौराला, थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर एवं थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर पर पंजीकृत वाहन चोरी के अभियोगों से संबंधित मोटरसाइकिलें शामिल हैं। बरामदगी एवं विवेचना के आधार पर संबंधित अभियोगों में धारा 317(2)/317(5) बीएनएस तथा संगठित अपराध से संबंधित धारा 112 बीएनएस की वृद्धि की गयी। अभियुक्त प्रियांशु एवं दक्ष से अवैध तमंचे बरामद होने के आधार पर धारा 3/25 आयुध अधिनियम की कार्यवाही भी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास अभियुक्त प्रियांशु

1.मु0अ0सं0 232/2026 धारा 303(2) बीएनएस, थाना पल्लवपुरम।

2.मु0अ0सं0 244/2026 धारा 303(2) बीएनएस, थाना पल्लवपुरम।

3.मु0अ0सं0 252/2026 धारा 303(2) बीएनएस, थाना पल्लवपुरम।

4.मु0अ0सं0 288/2026 धारा 303(2) बीएनएस, थाना पल्लवपुरम।

5.मु0अ0सं0 295/2026 धारा 303(2) बीएनएस, थाना पल्लवपुरम।

6.मु0अ0सं0 302/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना पल्लवपुरम।

7.मु0अ0सं0 303/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना पल्लवपुरम।

8.मु0अ0सं0 304/2026 धारा 317(2)/317(5)/112 बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम, थाना पल्लवपुरम।

9.मु0अ0सं0 329/2026 धारा 303(2) बीएनएस, थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर।

10.मु0अ0सं0 342/2026 धारा 303(2) बीएनएस, थाना दौराला।

11.मु0अ0सं0 343/2026 धारा 303(2) बीएनएस, थाना दौराला।

12.मु0अ0सं0 345/2026 धारा 303(2) बीएनएस, थाना दौराला।

13.मु0अ0सं0 496/2026 धारा 303(2) बीएनएस, थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर।

(2) आपराधिक इतिहास अभियुक्त दक्ष

1.मु0अ0सं0 302/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना पल्लवपुरम।

2.मु0अ0सं0 303/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना पल्लवपुरम।

3.मु0अ0सं0 304/2026 धारा 317(2)/317(5)/112 बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम, थाना पल्लवपुरम।

4.मु0अ0सं0 329/2026 धारा 303(2) बीएनएस, थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर।

5.मु0अ0सं0 342/2026 धारा 303(2) बीएनएस, थाना दौराला।

6.मु0अ0सं0 343/2026 धारा 303(2) बीएनएस, थाना दौराला।

7.मु0अ0सं0 345/2026 धारा 303(2) बीएनएस, थाना दौराला।

8.मु0अ0सं0 496/2026 धारा 303(2) बीएनएस, थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर।

(3) आपराधिक इतिहास अभियुक्त आदित्य सैनी-

(4) आपराधिक इतिहास अभियुक्त विराज-

1.मु0अ0सं0 302/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना पल्लवपुरम।

2.मु0अ0सं0 303/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना पल्लवपुरम।

3.मु0अ0सं0 304/2026 धारा 317(2)/317(5)/112 बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम, थाना पल्लवपुरम।

4.मु0अ0सं0 329/2026 धारा 303(2) बीएनएस, थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर।

5.मु0अ0सं0 342/2026 धारा 303(2) बीएनएस, थाना दौराला।

6.मु0अ0सं0 343/2026 धारा 303(2) बीएनएस, थाना दौराला।

7.मु0अ0सं0 345/2026 धारा 303(2) बीएनएस, थाना दौराला।

8.मु0अ0सं0 496/2026 धारा 303(2) बीएनएस, थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी भरत सारस्वत व उनकी टीम को यह बड़ी सफलता मिली है।

Comments

Popular posts from this blog

मेरठ में फर्जी पुलिस चौकी चलाने वाले 2 आरोपी गिरफतार। युवती से न्यूड वीडियो कॉल कराकर लोगों को फंसाते और दरोगा बनकर रुपए एठते। (ओमपाल सिंह ठाकुर)

नकली नोट से ठगी करने वाले दो सिपाहियों समेत पांच लोग गिरफ्तार। मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)

एसएसपी की सख्ती से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप एक निलंबित 9 लाइन हाजिर मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)