स्कूल बस ने मासूम को कुचला बच्चे की मौके पर ही मौत, बड़ी बहन को बस में बैठाने गई थी मां, परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर लगाया जाम। मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)

 स्कूल बस ने मासूम को कुचला बच्चे की मौके पर ही मौत, बड़ी बहन को बस में बैठाने गई थी मां, परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर लगाया जाम।

मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर) मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह स्कूल की बस की चपेट में आने से 3 साल के मासूम बच्चे नवनीत की मौत हो गई वह अपनी मां पूजा के साथ बड़ी बहन भावना को इंटरनेशनल स्कूल की बस में बैठाने गया था इसी दौरान बस के पास पहुंचने पर वह उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजन बच्चे का शव लेकर परीक्षितगढ़ थाने पहुंचे और कार्यवाही की मांग करने लगे। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि करीब दो घंटे तक पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के साथ थाने के सामने शव रखकर सड़क पर जाम लगाया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। परीक्षितगढ़ के ग्राम बढला 12 निवासी प्रिंस चौधरी का 3 साल का बेटा नवनीत गुरुवार सुबह अपनी मां के साथ घर से निकला था  मां अपनी बड़ी बेटी को स्कूल की बस में बैठाने जा रही थीं उसी समय नवनीत भी मां के पीछे-पीछे बस के पास पहुंच गया इसी दौरान वह बस की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया घटना की जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए इसके बाद परिजन बच्चे का शव लेकर परीक्षितगढ़ थाने पहुंचे और उन्होंने पुलिस से मामले में तत्काल कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने दो घंटे तक कोई भी कार्यवाही नहीं की इससे नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर थाने के सामने बच्चे का शव रख कर सड़क पर लगाया जाम। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन हरकत में आया और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने का प्रयास किया।

Comments

Popular posts from this blog

मेरठ में फर्जी पुलिस चौकी चलाने वाले 2 आरोपी गिरफतार। युवती से न्यूड वीडियो कॉल कराकर लोगों को फंसाते और दरोगा बनकर रुपए एठते। (ओमपाल सिंह ठाकुर)

नकली नोट से ठगी करने वाले दो सिपाहियों समेत पांच लोग गिरफ्तार। मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)

एसएसपी की सख्ती से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप एक निलंबित 9 लाइन हाजिर मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)