4 राज्यों में उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को होगी वोटिंग, 9 अक्टूबर को निकलेंगे नतीजे। (ओमपाल सिंह ठाकुर)
4 राज्यों में उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को होगी वोटिंग, 9 अक्टूबर को निकलेंगे नतीजे।
बंगाल की 2 विधानसभा और असाम की एक लोकसभा सीट शामिल । चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों और असाम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का किया ऐलान। इन सीटों पर 6 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 9 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। मिली जानकारी के अनुसार चुनाव की औपचारिक गजट अधिसूचना 9 सितंबर 2026 को जारी होगी और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर है। वोटिंग 6 अक्टूबर को होगी, और नतीजे 9 अक्टूबर को आएंगे। पूरी प्रक्रिया 11 अक्टूबर 2026 से पहले पूरी कर ली जाएगी।
चुनाव से जुड़े जिलों में अभी से आचार संहिता लागू हो गई है। निम्न सीटों पर होंगे उपचुनाव:- तमिलनाडु में 2 सीट मदुरांतकम और धारापुरम- ये दोनों विधानसभा सीटें मरागथम कुमारवेल और पी. सत्यबामा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं। दोनों सीटों की फाइनल वोटर लिस्ट 23 फरवरी को जारी की गई। पुडुचेरी की थट्टानचावड़ी सीट यह सीट एन. रंगासामी के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। सीट की मतदाता सूची 14 फरवरी को पब्लिश हुई। पश्चिम बंगाल की रेजीनगर-नंदीग्राम सीट, रेजीनगर सीट हुमायूं कबीर और नंदीग्राम सीट शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद खाली हुई। इन सीटों की अंतिम वोटर लिस्ट 28 फरवरी को जारी की गई। असम की नगांव लोकसभा सीटः असम की नागांव लोकसभा प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इस सीट की अंतिम मतदाता सूची 10 फरवरी को जारी की गई थी। बशीरहाट और शिलॉन्ग के चुनाव अभी नहीं शिलॉन्ग (मेघालय) और बशीरहाट (पश्चिम बंगाल) लोकसभा सीटों की तारीख घोषित नहीं हुई है। इस साल फरवरी में वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी (वीपीपी) के सांसद रिकी एंड्रयू जे. सिंगकान के निधन के बाद शिलॉन्ग सीट रिक्त हो गई थी। वहीं, सितंबर 2024 में तृणमूल कांग्रेस के सांसद हाजी शेख नूरुल इस्लाम के निधन के बाद से बशीरहाट सीट खाली है। सभी पोलिंग बूथों पर EVM, VVPAT का इस्तेमाल होगा चुनाव आयोग ने कहा कि नॉमिनेशन दाखिल करने की आखिरी तारीख तक वोटर लिस्ट को लगातार अपडेट किया जाएगा, बशर्ते नॉमिनेशन की समयसीमा से 10 दिन पहले तक आवेदन मिल जाएं। EPIC कार्ड मुख्य पहचान दस्तावेज बना रहेगा। हालांकि वोटर आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और चुनाव आयोग द्वारा बताए गए अन्य दस्तावेजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


Comments
Post a Comment