डीएम गेट पर कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा बरसाई गई लाठियां। मेरठ के चर्चित ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर सोमवार को डीएम गेट पर उस समय हंगामा हो गया, जब न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा बल का प्रयोग करते हुए वहां से हटा दिया
डीएम गेट पर कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा बरसाई गई लाठियां। मेरठ के चर्चित ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर सोमवार को डीएम गेट पर उस समय हंगामा हो गया, जब न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा बल का प्रयोग करते हुए वहां से हटा दिया इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन लेजाया गया। ललिता गौतम हत्याकांड में कार्यवाही की मांग करते हुए प्रदर्शनकारी कमिश्नरी चौराहे पर धरना दे रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें समझाते हुए हटाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने।
पुलिस ने हलके बल का प्रयोग कर धरना समाप्त कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा अभिषेक पांडे भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की कमान संभाली। एसएसपी ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस इस मामले में पहले ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है इसके अलावा अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की गई है और आगे की कार्यवाही जारी रहेगी।
दिनांक 15 मई 2026 को थाना टीपीनगर क्षेत्र से एक महिला गुमशुदा हुई थी, जिसके संबंध में उसके परिजनों द्वारा दिनांक 16 मई 2026 को थाना टीपीनगर पर सूचना दी गई थी और दिनांक 17 मई 2026 को उक्त महिला का शव थाना रोहटा क्षेत्र के एक गांव से बरामद हुआ था, जिसकी तत्काल शिनाख्त कराई गई थी। इस प्रकरण की विवेचना यानी छानबीन क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी द्वारा की जा रही है।
विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा दो अन्य व्यक्तियों के नाम भी प्रकाश में लाए गए, जिन्होंने साक्ष्य मिटाने में सहयोग किया गया था। उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध भी सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। प्रकरण के संबंध में मृतका के परिजनों की विवेचक, संबंधित थाना प्रभारियों, क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन एवं अन्य अधिकारियों से लगातार वार्ता कराई जा रही थी और उनके द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं का संतोषजनक समाधान भी किया गया था। बावजूद इसके कुछ अराजक एवं अवैधानिक तत्वों द्वारा मृतका के परिजनों को भड़काकर इस प्रकरण को अनावश्यक रूप से अलग स्वरूप देने का प्रयास करते हुए ज्ञापन देने के नाम पर भीड़ को इकट्ठा ली और जिला अधिकारी मेरठ कार्यालय के सामने सड़क जाम कर दी। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बार-बार समझाने के बावजूद भी जाम नहीं खोला गया, जिसके कारण कानून एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक न्यूनतम बल प्रयोग कर जाम खुलवाया गया। प्रकरण में उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों एवं सोशल मीडिया के विश्लेषण के आधार पर सड़क जाम लगवाने, लोगों को उकसाने और पूरे घटनाक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों को चिह्नित भी किया गया जिन पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
अभियुक्त दिग्विजय सिंह पुत्र रघुराज सिंह भाटी निवासी हसनपुर, जनपद अमरोहा व अन्य चिह्नित व्यक्तियों की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर उनके विरुद्ध भी आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस प्रकरण में कुछ चिन्हित व्यक्तियों का आपराधिक इतिहास सामने आया है। दिग्विजय सिंह पुत्र रघुराज सिंह भाटी निवासी हसनपुर, अमरोहा।
(जो भारतीय किसान युनियन अंबेडकर गुट का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है।) का आपराधिक इतिहास 1. मुकदमा अपराध संख्या 559/2025 धारा 125, 126(2), 281 बीएनएस, थाना डिडौली, जनपद अमरोहा।
2. मुकदमा अपराध संख्या 19/2026 धारा 126(2), 281, 285 बीएनएस, थाना हसनपुर, जनपद अमरोहा।
3. मुकदमा अपराध संख्या 13/2026 धारा 232(2), 351(2) बीएनएस, थाना सैदनगली, जनपद अमरोहा।
4. मुकदमा अपराध संख्या 277/2025 धारा 121(1), 132, 221, 351(2), 352 बीएनएस एवं धारा 3(2) एससी/एसटी एक्ट, थाना रजबपुर, जनपद अमरोहा।
5. मुकदमा अपराध संख्या 131/2026 धारा 115(2), 308(6), 351(2), 352 बीएनएस, थाना हसनपुर, जनपद अमरोहा।
6. मुकदमा अपराध संख्या 164/2025 धारा 285, 352, 351(2) बीएनएस, थाना दौराला, जनपद मेरठ।
7. मुकदमा अपराध संख्या 488/2024 धारा 115(2), 281, 324(4), 351(2), 352 बीएनएस, थाना मेडिकल, जनपद मेरठ।
8. मुकदमा अपराध संख्या 376/2010, थाना मेडिकल, जनपद मेरठ।
9. मु0अ0सं0 461/2008, थाना सिविल लाइन, जनपद मेरठ। और रवि गौतम पुत्र सतपाल का आपराधिक इतिहास
1. मुकदमा अपराध संख्या 439/2024 धारा 302 IPC थाना -कोतवाली ,जनपद गाजियाबाद ।
2. मुकदमा अपराध संख्या 440/2024 धारा 302 थाना -कोतवाली ,जनपद गाजियाबाद ।
3. मुकदमा अपराध संख्या 076/2024 धारा 323/352/504/506 IPC थाना -बापुधाम,जनपद-गाजियाबाद ।
4 मुकदमा अपराध संख्या 302/2018 धारा 147/186/341/353/427/504/506 IPC थाना -सूरजपुर ,जनपद गौतमबुद्ध नगर।
अन्य लोगों का आपराधिक इतिहास खोजबीन जारी है। दिल्ली क्राइम नेशनल हिंदी न्यूज़ के लिए मेरठ से ओमपाल सिंह ठाकुर की खास रिपोर्ट।








Comments
Post a Comment