व्यापारी स्वाभिमान मंडलीय सम्मेलन में गूंजा बदलाव का नारा, 2027 में व्यापारी करेगा सत्ता परिवर्तन। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं मेरठ मंडल प्रभारी अक्षय जैन अरिहंत ने व्यापारी स्वाभिमान मंडलीय सम्मेलन का किया भव्य आयोजन।

 व्यापारी स्वाभिमान मंडलीय सम्मेलन में गूंजा बदलाव का नारा, 2027 में व्यापारी करेगा सत्ता परिवर्तन। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं मेरठ मंडल प्रभारी अक्षय जैन अरिहंत ने व्यापारी स्वाभिमान मंडलीय सम्मेलन का किया भव्य आयोजन। 

मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर) जिला मेरठ में वेस्टर्न रोड पर स्थित रंगमहल बैंकेट हॉल में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं मेरठ मंडल प्रभारी अक्षय जैन "अरिहंत" के संरक्षण में "व्यापारी स्वाभिमान मंडलीय सम्मेलन" का किया गया भव्य आयोजन। व्यापारी स्वाभिमान मंडलीय सम्मेलन में गूंजा बदलाव का संकल्प, 2027 में व्यापारी करेगा सत्ता परिवर्तन। सम्मेलन में व्यापारियों एवं आमजन के दैनिक जीवन से जुड़े गंभीर मुद्दों पर व्यापक चर्चा करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार व्यापारियों, युवाओं, किसानों, महिलाओं तथा समाज के प्रत्येक वर्ग का शोषण एवं उत्पीड़न करने में लगी हुई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने अपने संबोधन कहा कि भाजपा सरकार की विदाई का समय निकट है, उन्होंने यह भी कहा कि आज प्रदेश में व्यापारी, किसान, युवा और आम नागरिक सभी महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा कानून-व्यवस्था की बदहाली से त्रस्त है। वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सभी वर्गों को राहत मिलेगी तथा प्रदेश में सामाजिक सद्भाव, भाईचारा और विकास का नया दौर शुरू होगा।

विशिष्ट अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि वर्ष 2027 में व्यापारी वर्ग इस निकम्मी और जनविरोधी सरकार को सत्ता से बाहर करने का संकल्प ले चुका है। उन्होंने कहा कि व्यापारी अब समझ चुका है कि समाजवादी पार्टी ही उसकी वास्तविक हितैषी पार्टी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि समाजवादी सरकार ने ही चुंगी एवं इंस्पेक्टर राज जैसी कुप्रथाओं को समाप्त कर व्यापारियों को निर्भीक एवं सम्मानपूर्वक व्यापार करने का वातावरण उपलब्ध कराया था।

राष्ट्रीय सचिव अपर्णा जैन ने कहा कि आज जैन संस्कृति एवं पवित्र तीर्थस्थलों को चिन्हित कर उन पर कब्जा करने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा एक विशेष विचारधारा थोपने का प्रयास हो रहा है, जिसे समाज स्वीकार नहीं करेगा। सम्मेलन के संयोजक एवं प्रदेश सचिव अक्षय जैन "अरिहंत ने कहा कि प्रदेश में आए दिन व्यापारियों के साथ लूट, डकैती और मारपीट जैसी घटनाएँ हो रही है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अपराधी का कोई धर्म या जाति नहीं होती, अपराधी केवल अपराधी होता है। अपराध को जाति और धर्म के चश्मे से देखना संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है। उन्होंने व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प भी दोहराया।

सम्मेलन के दौरान जैन एवं वैश्य समाज के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नाम राष्ट्रीय सचिव अपर्णा जैन को पत्र सौंपकर अक्षय जैन "अरिहंत" को मेरठ दक्षिण विधानसभा से समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी घोषित किए जाने की मांग की। सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अजय चौरसिया, प्रदेश मुख्य महासचिव यासिर सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता, व्यापार सभा एवं बड़ी संख्या में व्यापारी, महिलाएं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मेरठ में फर्जी पुलिस चौकी चलाने वाले 2 आरोपी गिरफतार। युवती से न्यूड वीडियो कॉल कराकर लोगों को फंसाते और दरोगा बनकर रुपए एठते। (ओमपाल सिंह ठाकुर)

नकली नोट से ठगी करने वाले दो सिपाहियों समेत पांच लोग गिरफ्तार। मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)

एसएसपी की सख्ती से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप एक निलंबित 9 लाइन हाजिर मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)