अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का समापन।

अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का समापन। 

मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)  उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ में अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का हुआ समापन, जिसका उद्देश्य "पौष्टिक अनाज समृद्ध किसान' मेले की मुख्य विशेषता में 170 से अधिक स्टाल लगाए गए, 26 से 28 हजार किसानों एवं कॉलेज के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कुल रू0 40 लाख के बीजों की बिक्री की गई जिसमें से रू0 20 लाख की बिक्री विश्वविद्यालय द्वारा की गई। लगातार चौथे वर्ष किसान मेले के आयोजन हेतु विश्वविद्यालय अथवा उत्तर प्रदेश सरकार से कोई वित्तीय सहयोग नहीं लिया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विष्वविद्यालय, मेरठ में तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी के तृतीय दिवस में प्रदर्शनी का समापन कुलपति, डा० के०के० सिंह की अध्यक्षता में किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य अतिथि कैप्टन विकास गुप्ता, अध्यक्ष, उपकार, लखनऊ, विशिष्ट अतिथि पदमश्री सेठपाल सिंह एवं पदमश्री भारत भूषण त्यागी के द्वारा किसान मेले का समापन किया गया। 

इस अवसर पर कुलपति महोदय ने मुख्य अतिथि एवं निदेशक प्रसार डा० पी०के० सिंह व विशिष्ट अतिथियों को पुष्प गुच्छ व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। इस मौके पर कुलपति महोदय ने अपने सम्बोधन में कहा कि मेले में लगाए गए स्टालों के माध्यम से किसानों ने तकनीकी ज्ञान प्राप्त किया एवं बड़ी संख्या में किसानों एवं महिलाओं ने प्रतिभाग किया। स्टालों पर कृषि का आधुनीकरण कर कृषकों को बताया गया कि कृषि से अधिक उत्पादन कैसे प्राप्त किया जाए। मुख्य अतिथि कैप्टन विकास गुप्ता, उ०प्र० कृषि अनुसंधान परिषद, लखनऊ ने अपने सम्बोधन में कहा कि लगातार परिवर्तित हो रही जलवायु से कृषि उत्पादन कम हो रहा हैं। जिसके लिए हमारे वैज्ञानिक जलवायु परिवर्तन में नई-नई तकनीकीयों का विकास कर किसानों को बता रहे है कि परिवर्तन की परिस्थितियों में भी कृषक भाई अपनी फसल से अच्छा उत्पादन ले सकते हैं। विशिष्ट अतिथि, पद्मश्री सेठपाल सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्राकृतिक खेती आज की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि, पद्मश्री भारत भूषण त्यागी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज किसान को बाजार से जोड़ने की आवश्यकता है ताकि आय में वृद्धि की जा सके। पुरस्कार वितरण समारोह में मैसर्स शिवांगी इंटरनेशनल, मैनकाइंड एग्रीटेक प्राईवेट लिमिटेड़ एवं क्रिस्टल काप प्रोटेक्शन को ओवरॉल सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया। 

किसी भी प्रकार के समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9411973410

बैंक ग्रुप में प्रथम पुरस्कार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय के तकनीकी महाविद्यालय को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया। इसी के साथ-साथ विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केन्द्रों में हापुड़ एवं अमरोहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं कृषि विज्ञान केन्द्र गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, सम्भल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव, वित्त नियंत्रक, समस्त अधिष्ठातागण, निदेशकगण एवं प्रसार निदेशालय के डा० सतेन्द्र कुमार, डा० मुकेश कुमार, डा० पी० के० सिंह, डा० एस० के० लोधी, डा० एस०के० त्रिपाठी, डा० हरिओम कटियार, वी०पी० सिंह एवं अन्य स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Comments

Popular posts from this blog

मेरठ में फर्जी पुलिस चौकी चलाने वाले 2 आरोपी गिरफतार। युवती से न्यूड वीडियो कॉल कराकर लोगों को फंसाते और दरोगा बनकर रुपए एठते। (ओमपाल सिंह ठाकुर)

नकली नोट से ठगी करने वाले दो सिपाहियों समेत पांच लोग गिरफ्तार। मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)

एसएसपी की सख्ती से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप एक निलंबित 9 लाइन हाजिर मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)