मेरठ में पत्रकारों का महासंगम बना "द प्रेस क्लब"।। मिल रहा है पत्रकारों का अभूतपूर्व और ऐतिहासिक समर्थन।। 

ऑल इंडिया मीडिया क्लब द्वारा द प्रेस क्लब की सदस्यता ग्रहण करते हुए।

मेरठ। द प्रेस क्लब द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में पत्रकार संगठनों के लगातार मिल रहे समर्थन से द प्रेस क्लब अब और भी ज्यादा मज़बूत हो रहा है। रविवार को ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन (आईमा) के अध्यक्ष महेश शर्मा ने अपने 150 पत्रकार सदस्यों के सदस्यता आवेदन पत्र द प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवि शर्मा को सौंपे। इसी क्रम में ऑल इंडिया मीडिया क्लब के अध्यक्ष ओमपाल ठाकुर ने भी अपनी संस्था से जुड़े 35 पत्रकारों के सदस्यता आवेदन फॉर्म रवि शर्मा को दिए। इस अवसर पर द प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवि शर्मा ने कहा कि “पत्रकारों की एकजुटता ही हमारी ताकत है। द प्रेस क्लब सभी पत्रकारों का साझा मंच बनेगा, जहां हर साथी को समान सम्मान और अधिकार मिलेगा।” ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि हमारे लगभग 200 साथियों ने द प्रेस क्लब से जुड़कर यह साबित किया है कि मेरठ के पत्रकार अब किसी भी साज़िश के खिलाफ एकजुट रहेंगे। यह क्लब पत्रकारिता की मज़बूत आवाज़ बनेगा।”


द प्रेस क्लब के संयोजक दिनेश चन्द्रा ने बताया कि क्लब द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की अंतिम तिथि 21 सितम्बर 2025 घोषित की गई थी। लेकिन मेरठ के लगभग 1000 से ज्यादा पत्रकारों ने क्लब की सदस्यता लेने आवेदन फॉर्म लिए थे जबकि अभी तक लगभग 600 फार्म ही वापिस आए है। उन्होंने बताया अभी बहुत से सहयोगी संगठनों और संस्थानों के फार्म वापस आने बाकी हैं। इसलिए कार्यकारिणी की बैठक होने तक अभी कुछ दिन प्रेस क्लब में सदस्यता आवेदन फार्म जमा किए जा सकेंगे।
समाचार व विज्ञान प्रसारित कराने के लिए संपर्क करें 9411973410

इस मौके पर द प्रेस क्लब के संयोजक दिनेश चन्द्रा, संरक्षक विनोद गोस्वामी, कोषाध्यक्ष मुकेश गोयल, AIMA के महामंत्री हेमंत शर्मा, चरण सिंह स्वामी, मनमोहन भल्ला, दीपक शर्मा, ऑल इंडिया मीडिया क्लब के  पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ओमपाल सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, जिला संरक्षक नरेंद्र शर्मा, अखिल भारतीय मीडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा, अनिल पुरोहित, विजय वर्मा, मंत्री शाहीन परवीन खान, राजेश शर्मा, संदीप चौधरी, रशीद अहमद के साथ अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मेरठ में फर्जी पुलिस चौकी चलाने वाले 2 आरोपी गिरफतार। युवती से न्यूड वीडियो कॉल कराकर लोगों को फंसाते और दरोगा बनकर रुपए एठते। (ओमपाल सिंह ठाकुर)

नकली नोट से ठगी करने वाले दो सिपाहियों समेत पांच लोग गिरफ्तार। मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)

एसएसपी की सख्ती से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप एक निलंबित 9 लाइन हाजिर मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)