अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा छावनी परिषद मेरठ एवं छावनी परिषद कर्मचारी यूनियन एवं छावनी परिषद मेरठ के प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु जे. सी. एम. की बैठक का आयोजन। (शैलेन्द्र सिंह)


मेरठ। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा छावनी परिषद मेरठ एवं छावनी परिषद कर्मचारी यूनियन एवं छावनी परिषद मेरठ के प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य सभी श्रेणियों के कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु जे. सी. एम. की बैठक संपन्न हुई।


बैठक में मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन, संयुक्त अधिशासी अधिकारी हर्षिता चमड़िया, कार्यालय अधीक्षक जयपाल तोमर, सहायक अभियंता पीयूष गौतम, लेखा अधिकारी हितेश वर्मा, सफाई अधीक्षक वी. के. त्यागी, कर अधीक्षक प्रमोद कुमार, राजस्व अधीक्षक राजेश जोन तथा अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद कुमार बेचैन, शाखा अध्यक्ष राजू पेंटर, शाखा महामंत्री वीरेंद्र उर्फ बिट्टू, छावनी परिषद कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष प्रवेश कुमार आदि बैठक में शामिल हुए। लगभग 2 घंटे चली इस जे.सी.एम. की बैठक में सभी श्रेणी के कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर विचार विमर्श किया गया। मुख्य रूप से समस्त मृतक आश्रितों को स्थायी रूप से नियुक्त करने , पांच वार्डो में चल रहे आउटसोर्सिंग सफाई के ठेके की दोबारा से पुनरावृति ना की जाए तथा ठेका अवधि समाप्त होते ही पूर्व की स्थिति बहाल की जाए, समय पर वेतन भुगतान कराया जाये, सब एरिया में ज़रा सी देरी से पहुंचने पर कर्मचारी ना हटाए जाये, कैंट अस्पताल में दवाई एवं जांच आदि की सुविधा कर्मचारियों को उपलब्ध कराने, सरकारी आवासों की मरम्मत कराने, शादी व विवाह आदि के लिए सामुदायिक भवन निर्माण कराने, आउटसोर्स कर्मचारी को पीएफ एवं ईएसआई कार्ड उपलब्ध कराने, उच्च स्तरीय सफाई उपकरण देने, वर्दी व जूते चप्पल की निर्धारित धनराशि कर्मचारियों को वितरण करने एवं अन्य समस्याओं के समाधान कराने पर विचार विमर्श किया गया।

समाचार व विज्ञान प्रसारित करने के लिए संपर्क करें 9411973410

उक्त बैठक में मुख्य अधिशासी अधिकारी एवं सभी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।

Comments

Popular posts from this blog

मेरठ में फर्जी पुलिस चौकी चलाने वाले 2 आरोपी गिरफतार। युवती से न्यूड वीडियो कॉल कराकर लोगों को फंसाते और दरोगा बनकर रुपए एठते। (ओमपाल सिंह ठाकुर)

नकली नोट से ठगी करने वाले दो सिपाहियों समेत पांच लोग गिरफ्तार। मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)

एसएसपी की सख्ती से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप एक निलंबित 9 लाइन हाजिर मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर)