जजों के तबादलों से हाईकोर्ट में मची हलचल, 17 न्यायमूर्तियों को मिले नए न्यायालय।
जजों के तबादलों से हाईकोर्ट में मची हलचल, 17 न्यायमूर्तियों को मिले नए न्यायालय।
![]() |
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला। |
दिल्ली (ओमपाल सिंह ठाकुर) भारतीय केंद्र सरकार ने सोमवार को देशभर के 17 हाई कोर्ट के जजों के किए ट्रांसफर। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की सिफारिशों के बाद जारी की गई इस सूचना से कई राज्यों के हाई कोर्ट में बड़ी हलचल मची है। इस लिस्ट में तेलंगाना, इलाहाबाद, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा सहित 17 हाई कोर्ट के न्यायाधीश शामिल हैं, जिन्हें उनके नए कार्यस्थलों पर भेजा गया है। इस फैसले के बाद तेलंगाना हाई कोर्ट से न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल को कोलकाता और ताड़कमल्ला विनोद कुमार को मद्रास हाई कोर्ट भेजा गया है। सबसे ज्यादा तबादले इलाहाबाद हाई कोर्ट से हुए हैं, जहां से चार जजों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इनमें न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला और विवेक चौधरी को दिल्ली हाई कोर्ट भेजा गया है, जबकि जयंती बनर्जी को कर्नाटक और अश्विनी कुमार मिश्रा को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह राजस्थान हाई कोर्ट से न्यायमूर्ति अरुण कुमार मोंगा को दिल्ली और चंद्रशेखर को बॉम्बे हाई कोर्ट भेजा गया है। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट से भी तीन जजों का ट्रांसफर हुआ है, जिनमें न्यायमूर्ति सुधीर सिंह पटना, अनिल क्षेत्रपाल दिल्ली और संजीव प्रकाश शर्मा राजस्थान हाई कोर्ट जाएंगे। इन तबादलों से दिल्ली और कोलकाता जैसे हाई कोर्ट में जजों की संख्या में इजाफा होगा। मद्रास हाई कोर्ट से न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह को मध्यप्रदेश और बत्तु देवनंद को आंध्रप्रदेश भेजा गया है। गुवाहाटी से न्यायमूर्ति लानुसुंगकुम जमीर कोलकाता और सुमन श्याम बॉम्बे हाई कोर्ट में भेजा गया। केरल हाई कोर्ट से न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह को कर्नाटक और कर्नाटक हाई कोर्ट से न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव को दिल्ली हाई कोर्ट में भेजा गया है। इन तबादलों को न्यायपालिका में कार्यक्षमता बढ़ाने और संतुलन बनाए रखने के रूप में देखा जा रहा है। सरकार और कोलेजियम के बीच समन्वय से यह प्रक्रिया पूरी की गई है।
Comments
Post a Comment