SSP मेरठ समेत 50 पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग,, SC-ST कोर्ट में याचिका दाखिल, दलित समाज को बेइज्जत करने का आरोप, 3 अगस्त को सुनवाई। (ओमपाल सिंह ठाकुर)
SSP मेरठ समेत 50 पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग,, SC-ST कोर्ट में याचिका दाखिल, दलित समाज को बेइज्जत करने का आरोप, 3 अगस्त को सुनवाई। मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर) उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ में आठ जुलाई को कलेक्ट्रेट पर हुए दलित समाज के प्रदर्शन और उसके बाद हुई पुलिस कार्यवाही का मामला अब अदालत पहुंच गया है। दलित अधिवक्ता अनिल प्रधान ने विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी कोर्ट में याचिका दाखिल कर एसएसपी अविनाश पांडे और एसपी देहात अभिजीत कुमार के साथ 50 अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं जाने की मांग की। याचिका में पुलिस अधिकारियों पर दलित समाज के लोगों के साथ अभद्रता, मानवाधिकारों का उल्लंघन और जातिवाद मानसिकता से कार्यवाही करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अधिवक्ता अनिल प्रधान का आरोप है कि ललिता गौतम हत्याकांड की विवेचना में पुलिस ने निष्पक्षता से जांच नहीं कर आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है, इसी के विरोध में दलित समाज के लोगों ने आठ जुलाई 2026 को जिलाधिकारी से मिलकर अपनी बात कहने के लिए पहुंचे थे। आरोप हैं कि पुलिस ने कलेक्ट्रेट के दरवाजे बंद कर दिए और प्रदर्शनकारियों को गेट के ...