बॉलीवुड के 'ही-मैन' कहे जानेवाले दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र अब हमारे बीच नहीं रहे.........। भा रतीय सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र अब हमारे बीच नहीं रहे।
बॉलीवुड के 'ही-मैन' कहे जानेवाले दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र अब हमारे बीच नहीं रहे.........। भारतीय सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र अब हमारे बीच नहीं रहे। सोमवार, 24 नवंबर को वह इस दुनिया को विदा कह गए। 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने अपने जुहू स्थित घर पर ही अंतिम सांस ली है। लंबे समय से उनकी तबीयत नाजुक थी। उन्होंने 12 नवंबर को ही ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से परिवार के कहने पर डिस्चार्ज किया गया था। इसके बाद से घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान भूमि में किया गया है। इस दौरान पूरा देओल परिवार और कई सिनेमाई दिग्गज नजर आए। हेमा मालिनी, ईशा देओल, सनी देओल, बॉबी देओल से लेकर अमिताभ बच्चन भी इस दौरान आंखों में आंसू समेटे मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे सनी देओल ने दी है। धर्मेंद्र ने 1960 में 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से डेब्यू किया था। उन्होंने पहली बार 1960 के दशक के बीच 'आई मिलन की बेला' , 'फूल और पत्थर' और 'आए दिन बहार के' जैसी फिल्मों के लिए लो...