Posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा। लगाए बम बम भोले के जयकारे।

Image
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा। लगाए बम बम भोले के जयकारे। मेरठ/मोदीपुरम (ओमपाल सिंह ठाकुर) श्रावण मास अपनी पुरी खुमारी पर है चारों तरफ हरियाली तीज त्यौहार के साथ साथ शिव भक्त कांवड़ियों का आगमन पर शिव भक्त कांवड़िए शिव शंकर के जयकारों के उद्घोष करते हुए हरीद्वार से जल लेकर अपनें गंतव्य की ओर लौट रहे हैं। हरिद्वार से लेकर मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर और  हरियाणा तक सड़कें भगवा ही भगवा नज़र आ रही है।  उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के सख्त निर्देश दिए हुए हैं। वहीं आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ आगमन कर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर सभी कांवड़ियों का दिल जीत लिया। पुलिस प्रशासन ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए और यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त किए।  इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत वाजपेई, संगीत सोम, महापौर अहलूवालिया, सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण व शासन प्रशासन के आदी लोग मौजूद रहे...

कावड़ यात्रा-2025 को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए मेरठ पुलिस द्वारा डीजे कांवड़ों पर की गई कार्यवाही।

Image
  कावड़ यात्रा-2025 को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए मेरठ पुलिस द्वारा डीजे कांवड़ों पर की गई कार्यवाही। मेरठ (ओमपाल सिंह ठाकुर) श्रावण कावड़ यात्रा-2025 के सफल एवं सुरक्षित आयोजन के लिए मेरठ पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं नियंत्रणात्मक कार्यवाही की जा रही हैं। इसी क्रम में 19 जुलाई 2025 को जनपद मेरठ में प्रवेश करने वाली डीजे कावड़ वाहनों की सघन चेकिंग दादरी टोल अस्थाई चौकी व शिवाया टोल प्लाजा पर की गई। चेकिंग के दौरान 55 से अधिक डीजे कावड़ वाहनों की गहनता से जांच की गई, जिसमें कुछ डीजे कावड़ की ऊंचाई मानक 10 फीट से अधिक अर्थात 12 से 16 फीट तक पाई गई।  र्धारित मानकों के अनुसार अधिक ऊंचाई से विद्युत लाइन, ट्रैफिक व जनसुरक्षा को खतरा हो सकता है। अतः संबंधित संचालकों को तत्काल डीजे की ऊंचाई कम कर मानक अनुरूप 10 फीट करने के निर्देश दिए गए, जिनका पालन करते हुए उक्त डीजे कावड़ को आवश्यक रूप से संशोधित कराया गया जिसके उपरांत उन्हें गंतव्य की ओर रवाना किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा स्वयं कावड़ मार्गों का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया एवं मौके पर पाए गए अधिक ऊंचाई वाले डीजे क...

जजों के तबादलों से हाईकोर्ट में मची हलचल, 17 न्यायमूर्तियों को मिले नए न्यायालय।

Image
जजों के तबादलों से हाईकोर्ट में मची हलचल, 17 न्यायमूर्तियों को मिले नए न्यायालय।  केंद्र सरकार का बड़ा फैसला। दिल्ली (ओमपाल सिंह ठाकुर) भारतीय केंद्र सरकार ने सोमवार को देशभर के 17 हाई कोर्ट के जजों के किए ट्रांसफर। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की सिफारिशों के बाद जारी की गई इस सूचना से कई राज्यों के हाई कोर्ट में बड़ी हलचल मची है।  इस लिस्ट में तेलंगाना, इलाहाबाद, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा सहित 17 हाई कोर्ट के न्यायाधीश शामिल हैं, जिन्हें उनके नए कार्यस्थलों पर भेजा गया है। इस फैसले के बाद तेलंगाना हाई कोर्ट से न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल को कोलकाता और ताड़कमल्ला विनोद कुमार को मद्रास हाई कोर्ट भेजा गया है। सबसे ज्यादा तबादले इलाहाबाद हाई कोर्ट से हुए हैं, जहां से चार जजों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इनमें न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला और विवेक चौधरी को दिल्ली हाई कोर्ट भेजा गया है, जबकि जयंती बनर्जी को कर्नाटक और अश्विनी कुमार मिश्रा को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह राजस्थान हाई कोर्ट से न्यायमूर्ति अरुण कुमार मोंगा को दिल्ली और चंद्रशेखर को बॉम्बे हाई क...

बाइक सवारी युवक पुलिस कांस्टेबल की गाय से हुई टक्कर कांस्टेबल की हुई मौत।

 बाइक सवारी युवक पुलिस कांस्टेबल की गाय से हुई टक्कर कांस्टेबल की हुई मौत। मेरठ (राजीव प्रधान) उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ के थाना  नौचंदी क्षेत्र  में हुआ था हादसा। बाइक सवार पुलिस कांस्टेबल की गाय से हुई थी टक्कर। टक्कर के दौरान कांस्टेबल के पेट में घुसा था गाय का सींग, सींग पेट में घुसने से मनीष कुमार हुए थे गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में इलाज के दौरान कांस्टेबल मनीष कुमार की हुई मौत। पुलिस कांस्टेबल मनीष कुमार 9 साल पहले पुलिस में हुए थे भार्ती। पोस्टमार्टम के बाद पैतृक गांव बुलंदशहर ले जाया गया शव।

बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही बिजली के खंबो में उत्तरा करंट। करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत।

Image
  बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही बिजली के खंबो में उत्तरा करंट। करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत। मेरठ (शैलेन्द्र सिंह) मेरठ के सुभाष नगर की गली नंबर दो में लगे लोहे के बिजली के  खंबो में आया करंट। करंट की चपेट में आने से एक गाय की हुई मौत। मोहल्ले वासियों ने बिजली विभाग में कैई बार की थी शिकायत। बावजूद इसके बिजली विभाग की नई टूटी नींद। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण कोई और बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी, किसी व्यक्ति या बच्चे की भी जा सकती थी जान। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते गई गाय की जान। जिसको लेकर सुभाष नगर वासियो में आक्रोश पर्याप्त है जिसके चलते आकर्षित लोगों ने हापुड़ रोड पर लगाया जाम।  सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत करा कर जाम खुलवाया और जल्द ही बिजली विभाग के कर्मचारियों से खंबो में आ रहे हैं करंट को ठीक करने का आश्वासन दिया।

14 फीट ऊंचा ताजिया रोकने पर लोगों ने किया हंगाम।

Image
  14 फीट ऊंचा ताजिया रोकने पर लोगों ने किया हंगाम।   मेरठ। (ओमपाल सिंह ठाकुर) मेरठ के लालकुर्ती में स्थित फव्वारा चौक के पास 14 फीट ऊंचे ताजिये को लालकुर्ती पुलिस द्वारा रोकने पर जुलूस निकाल रहे लोगों ने किया हंगामा, इस दौरान जुलूस निकाल रहे लोगों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हो गई। लोगों ने पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद ताजिये का साइज छोटा करने के लिए लोगों की सहमती बनी तब जाकर ताजिये का साइज छोटा किया गया इसके बाद ही जुलूस निकलवाया गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि ताजिया अधिक ऊंचा होने के कारण बिजली लाइन से टकराने की आशंका थी, इसलिए ताजिये का साइज छोटा करा कर शांतिपूर्वक ताजिया निकलवाया गया जिससे लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई।

अपर मुख्य सचिव द्वारा पुलिस लाइन, मेरठ में वृक्षारोपण एवं निर्माण कार्यों का किया गया निरीक्षण।

Image
  अपर मुख्य सचिव द्वारा पुलिस लाइन, मेरठ में वृक्षारोपण एवं निर्माण कार्यों का किया गया निरीक्षण।  मेरठ (शैलेन्द्र सिंह) मेरठ में स्थित पुलिस लाइन में नरेन्द्र भूषण, अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत तथा प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन / नोडल अधिकारी, जनपद मेरठ द्वार जिलाधिकारी मेरठ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ तथा पुलिस/प्रशासन के अधिकारीगण की मौजूदगी में पुलिस लाइन, मेरठ परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत नरेन्द्र भूषण द्वारा पुलिस लाइन में नवनिर्माणधीन ऑडियोरियम हॉल का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा निर्माण की गुणवत्ता, कार्य की प्रगति एवं उपयोगिता संबंधी पहलुओं की समीक्षा की  तथा संबंधित  को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग व प्रशासन के अन्य अधिकारीगण तथा निर्माण इकाई के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।